भारतीय खाने की विविधता में से एक प्रमुख व्यंजन है दही भल्ला। यह एक पौष्टिक और मजेदार नाश्ता होता है जिसे दही, वड़े और मसालों के साथ परोसा जाता है। यह खाने में गर्म या ठंडे रूप में सर्विंग किया जा सकता है और इसका स्वाद लाजवाब होता है। यदि आप घर पर अपने हाथों से पंजाबी दही भल्ला बनाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। यहाँ दी गई विस्तृत रेसिपी आपको इस मजेदार स्वाद की दुनिया में ले जाएगी।
तैयारी में समय : 7 घंटे
कितने लोगों के लिए :5 से 6
सामग्री:
- सफ़ेद उड़द दाल की दाल - 1/2 कप
- मूंग दाल की दाल - 1/2 कप
- हींग (अस्फोटित की गई) - 1/4 चाय की चम्मच
- हरी मिर्च -2 बारीक़ कटी हुई
- अदरक - 1 इंच बारीक़ कटी हुई
- काजू -4 टुकडों में कटे हुए (optional)
- किशमिश- 8, 10 (optional)
- नमक - 1tsp
- तेल तलने के लिए
- दही - 2 कप
- चीनी-100 ग्राम
- हरी चटनी - 1/2 कप
- इमली की मीठी चटनी - 1/2 कप
- सेव - परोसने के लिए (optional)
दही भल्ला मसाला :
- भुना जीरा पाउडर 2tbsp
- लाल मिर्च पाउडर 3,4tsp
- चाट मसाला 2tsp
- काला नमक 1tsp
- सफ़ेद नमक 1tsp
दही भल्ले बनाने की विधि:
1. सबसे पहले आप एक बाउल में 1/2 कप उरद दाल और 1/2 कप मूंग दाल ले लें और इसे 2 से 3 बार पानी से धो लें फिर पानी भरकर दाल को रात भर भीगने के लिए रख दें यदि समय नहीं है तो आप 4,5 घंटे भी रख सकते हैं !
2. अगले दिन आप दाल से सारा पानी निकल दें और दाल को एक मिक्सर ग्राइंडर में डालें थोड़ा पानी डालकर और चिकनी पेस्ट बना लें। पेस्ट बनाने के लिए आपको ढाई से तीन चार बार मिक्सी में चलाना होगा।

3. एक बड़े बाउल में दाल की पेस्ट को निकालें और उसमें हरी मिर्च, अदरक, हींग, और नमक डालें। और बैटर को 10 मिनट तक एक ही दिशा में फेंटे ताकि सभी मसाले अच्छी तरह से मिल जाएं।और बैटर थोड़ा फूल जाये जिससे भल्ले बहुत मुलायम बनेंगे !
4. एक कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें दाल की मिश्रित पेस्ट को हाथों को थोडा गीला करके छोटे छोटे आकार के बैटर को डालें और कड़ाही में तले आंच को मध्यम रखे !
5. आप चम्मच की मदद से भी डाल सकते है वड़ों को हल्के भूरे रंग तक सुनहरी होने तक तले यहाँ ध्यान देने योग्य है कि वड़े अच्छी तरह से पक जाएं ताकि वे बेहतर स्वादिष्ट हों।
6. अब वड़ो को निकलकर टिश्यू पेपर पर रखें ताकि वो अतिरिक्त तेल सोख ले जब वड़े ठन्डे हो जाएं तो इन्हे एक बाउल में रखकर पानी में 5-10 मिनट भिगो दें। इससे वड़े नरम और स्वादिष्ट हो जाएंगे!
7. अब एक बड़े बाउल में दही ले लें दही ज्यादा खट्टा ना हो दही में चीनी मिलाकर अच्छे से फेट लें !
8. भिगोए हुए वड़ों को निकालें और हल्के हाथों से थोड़े से दबाएं और उन्हें एक प्लेट में रखें उसके उपर दही की मिश्रण से ढक दें।
9. अब ऊपर से थोड़ी सी हरी चटनी, इमली की मीठी चटनी , ऊपर से तैयार किये गए मसाले को स्प्रिंकल करें और सेव डालें। इससे दही भल्ला का स्वाद और आकर्षक दिखेगा।
आपका दही भल्ला तैयार है! इसे तत्परता से परोसें और आपके परिवार और मित्रों को इस लजीज व्यंजन का आनंद लेने दें।
दही भल्ला रेसिपी विथाउट फ्राई
1. आप चाहें तो वड़े को बिना फ्राई के भी बना सकते हैं इसके लिए आप इडली मेकर में पानी उबलने के लिए रख दें और इडली के सांचो को 1बून्द तेल लगाकर ग्रीस करें और छोटे आकार के वड़े का बैटर उसमें डालें फिर इसे पकने के लिए रख दें 15 के लिए मिनट मध्यम आंच पर पकने दें जैसे इडली बनाया जाता है!
2. या फिर आप कड़ाही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं इसके लिए आप कड़ाही में 2 ग्लॉस पानी भरकर ढक्क्न लगाकर उसे उबलने के लिए रख दें और उसके ऊपर एक जालीदार थाली या प्लेन थाली रखे इडली के सांचे की जगह छोटी कटोरी को तेल से ग्रीस करे फिर बैटर डालें और कटोरी को उठाकर कड़ाही पर रखे प्लेट पर रखें और ढक्क्न लगाकर 15 के लिए मिनट मध्यम आंच पर पकने दें !
3. या फिर आप अप्पे पैन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं इसके लिए आप अप्पे पैन को थोड़ा ग्रीस करें बैटर डालें जब वो एक साइड से पक जाये तो उसे दूसरी तरफ पलट दे !
टिप्स :
1. भल्ले का बैटर ज्यादा गाढा या ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए ज्यादा गाढा होने से भल्ले सख्त बनेंगे !
2. पीसने के बाद बैटर को खूब अच्छी तरह फेंटे जिससे की वो हल्का हो जाये चेक करने के लिए आप एक ग्लास में पानी लें और एक छोटा सा बैटर पानी में डालें अगर वो पानी के ऊपर तैरता है तो बैटर अच्छे से फूल चूका है !
3. तलते समय आंच को मध्यम रखें जिससे की वो अंदर तक अच्छे से पक जाये !
FAQ:
1.दही भल्ला क्या होता है?
उत्तर: दही भल्ला एक पूरी के रूप में जाना जाता है जिसे मूंग दाल और उड़द दाल के बेटर में तलकर बनाया जाता है और फिर दही और चटनी से सजाया जाता है।
2. क्या वड़े को अगले दिन के लिए स्टोर कर सकते हैं ?
उत्तर: जी हाँ, आप दही भल्ले के वड़े को अगले दिन के लिए स्टोर कर सकते हैं। वास्तव में, कुछ लोग तो वड़े को 2-3 दिन तक स्टोर करके इस्तेमाल करते हैं।
दही भल्ले के वड़े को ठंडा करके रेफ्रिजरेटर में एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करना अच्छा रहेगा। गर्मी में जल्दी ख़राब हो सकते हैं, जब इस्तेमाल करना हो तो उसे निकाले कमरे के तापमान पर आने दें फिर 5 मिनट के लिए पानी में डुबाकर रखें फिर दही, चटनी और मसाले डालकर तैयार करें
लेकिन याद रखें, जितना ज्यादा समय वड़े स्टोर किए जाएं, उनकी टेक्सचर और स्वाद में कमी आती है। अगर आपके पास ताजगी के वड़े बनाने के सामग्री है, तो ताजगी के वड़े बनाने की सलाह दी जाती है।
3. दही भल्ले बनाने के लिए कौन-कौन से सामग्री की आवश्यकता होती है?
उत्तर: दही भल्ले बनाने के लिए निम्नलिखित सामग्री की आवश्यकता होती है:
सफ़ेद उरद दाल ,मूंग दाल ,भुना जीरा पाउडर ,हरी मिर्च अदरक(चोप),नमक हींग,दही , धनिया पुदीना चटनी,इमली चटनी,काली मिर्च पाउडर,चाट मसाला आदि मसालों से तैयार किया जाता है !







