दक्षिण भारतीय नाश्ते का स्वादिष्ट संयोग भारतीय खाने की विविधता और स्वाद विश्वव्यापी है। विभिन्न राज्यों के आपसी प्रभाव से निकले खाने के संयोग अपने आप में एक रुचिकर अनुभव प्रदान करते हैं। एक ऐसा प्रसिद्ध और पसंदीदा व्यंजन है इडली सांभर, जो दक्षिण भारत की मशहूरतम नाश्तों में से एक है। इडली सांभर एक स्वादिष्ट मिक्स व्यंजन है जिसमें सूखी दाली, चावल और विभिन्न मसालों का मिलन होता है।

इडली के लिए:
- चावल - 2 कप
- उड़द दाल - 1 कप
- मेथी - 1/2 छोटा चम्मच
- पानी - आवश्यकतानुसार
सांभर के लिए:
- अरहर दाल - 1 कप
- तुरई -1 कटा हुआ
- बैगन -1 कटा हुआ
- कद्दू -3,4 टुकड़े
- सांभर मसाला - 2 टेबलस्पून (किसी भी ब्रांड का ले लें)
- लाल मिर्च पाउडर - 1चम्मच
- टमाटर - 2 कटा हुआ
- प्याज़ - 1 कटा हुआ
- इमली का पानी - 2 से 3 चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1 चम्मच
- राई - 1 चम्मच
- मेथी - 1/2 छोटा चम्मच
- हींग - 1/2 चम्मच
- सरसों का तेल - 2 टेबलस्पून
- करी पत्ते - 5
- नमक - स्वादानुसार
- पानी - आवश्यकतानुसार
इडली बनाने की विधि:
1. सबसे पहले, एक बड़े पतीले में 2 कप चावल, 1कप उड़द दाल, 1/2 छोटा चम्मच मेथी दाना को 2 से 3 बार पानी से धो लें फिर पानी भरकर रात भर भीगने के लिए रख दें !
2. अगले दिन भीगे हुए दाल और चावल से पानी अलग कर लें और एक मिक्सचर ग्राइंडर में डालें और थोड़ा पानी डालकर बैटर तैयार कर लें !
3. अब बैटर को किसी बड़े बाउल में निकालें क्योंकी बैटर फरमेंट होने पर थोड़ा फूलता है और फिर उसे ढ़ककर 6-8 घंटे तक फ़ेरमेंट होने के लिए रख दें !
4. फ़ेरमेंट होने के बाद, इडली की कड़ाही में पानी डालकर उबलने के लिए रख दें और इडली के सांचे को थोड़े तेल से ग्रीस करें !अब इडली बैटर में थोड़ा सा नमक मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें।
5. और चम्मच की मदद से इडली के सांचे में बैटर को डालें उपर तक ना भरें क्यूंकि इडली फूलेगी और उसे उबलते पानी के उपर रख दें लगभग 10,15 मिनट या जब तक वे स्पंजी और सॉफ्ट न हो जाएं, तब तक पकाएं फ्लेम 2 मिनट तेज़ रखे फिर मध्यम कर दें ।
6. 15 मिनट के बाद आप ढक्क्न हटाकर एक चाकू या टूथ पिक को इडली के बीच में डालकर देखें की बैटर गिला तो नहीं है अगर गिला होगा तो चाकू में बैटर लगा होगा !
सांभर बनाने की विधि:
1. अब एक बड़े पतीले में अरहर दाल को धो लें अब इसमें पानी, हल्दी पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाएं और उसे पकने के लिए गैस पर रखें।
3. एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें। इसमें राई, हींग और करी पत्ते डालें और उन्हें चटकने दें अब प्याज़ को बारीक चोप करके पैन में डालें और सुनहरा होने तक पकाएं
4. अब कटे हुए टमाटर डालें टमाटर गलने तक पकाएं अब कटी हुई सब्जियां स्वादानुसार नमक ,लाल मिर्च पाउडर हल्दी पाउडर और सांभर मसाला पाउडर डालें
6. सब्जियों को चम्मच से चलायें अगर मसाले जल रहे हैं तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं जब सब्जियां गल जाये तो अब इसमें उबली हुई अरहर दाल को डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें
7. सांभर को मध्यम आंच पर पकाएं अगर सांबर बहुत गाढा लग रहा है तो आवश्यकता अनुसार पानी डाल सकते हैं सांभर को मिनट पकने दें जब अच्छे से उबाल आ जाये तो फ्लेम बंद कर दें सांभर तैयार है इडली के साथ सर्व करें।
टिप्स :
1. आप सांभर में अपने पसंद की सब्जियां डाल सकते हैं या इसे आप सिर्फ एक सब्जी से भी बना सकते हैं !
2. अगर आप सांभर में इमली का पानी नहीं डालना चाहते तो 1चम्म्च अमचूर पाउडर डाल सकते है !
FAQ:
1. इडली के लिए कौनसा चावल उपयोग करना चाहिए?
इडली बनाने के लिए दक्षिण भारतीय चावल जैसे इडली चावल या पोनि चावल का उपयोग किया जाता है। यह चावल मुलायमता को बढ़ाने में मदद करता है।
2. इडली बैटर को फ़ेर्मेंट होने के लिए कितना समय लगता है ?
इडली बैटर को फ़ेर्मेंट होने के लिए आमतौर पर 8-10 घंटे या रात भर का समय आवश्यक होता है। इससे बैटर का आकार बढ़ता है और इडली मुलायम बनती है।
3. इडली को कितने समय तक स्टीम करें?
इडली को स्टीम करने के लिए उबालने के बाद इडली मोल्ड को कुछ मिनटों तक स्टीम में रखें। आमतौर पर 10-12 मिनट का समय काफी होता है !
4. इडली को बचाने के लिए कैसे स्टोर करें?
अगर आप इडली को बचाना चाहते हैं, तो इसे ठंडे पानी में धोकर अच्छी तरह से सुखा लें। फिर इडली को एक ठंडी और सुखी जगह पर रखें। इडली को धूप और आवृत्ति से बचाएं। इडली को 1-2 दिनों तक फ्रिज में भी स्टोर किया जा सकता है। जब आप इडली का सेवन करना चाहें, तो उन्हें गर्म पानी में धोकर मिक्रोवेव में गर्म करें !








