डोसा सांभर दक्षिण भारतीय व्यंजन है जिसे बहुत ही पसंद किया जाता है। यह एक संपूर्ण भोजन का विकल्प है जिसमें स्वादिष्ट दोसा और स्पाइसी सांभर का मेल देखने को मिलता है। यह नाश्ते के रूप में, दोपहर के भोजन के रूप में या रात के खाने के रूप में सेवा किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको मसालेदार क्रंची डोसा बनाने की एक विस्तृत रेसिपी प्रस्तुत करेंगे।
डोसा के लिए सामग्री:
- चावल- 2 कप
- उड़द की दाल - 1 कप
- चना दाल -2चम्मच
- मेथी -1/4 चम्मच
- पोहा-1/2कप
- नमक स्वादानुसार
- पानी - जितना जरूरी हो
ढोसा बनाने की विधि :
1. सबसे पहले, एक बड़े पतीले में 2 कप चावल, 1कप उड़द दाल, 2 चम्मच चना दाल, 1/4 चम्मच मेथी दाना को 2 से 3 बार पानी से धो लें फिर पानी भरकर रात भर भीगने के लिए रख दें !
2. अगले दिन भीगे हुए दाल और चावल,चना दाल और मेथी दाना से पानी अलग कर लें और पोहा को धोकर पानी अलग कर लें एक मिक्सचर ग्राइंडर में डालें और थोड़ा पानी डालकर थोड़ा दरदरा बैटर तैयार कर लें !
3. अब बैटर को किसी बड़े बाउल में निकालें क्योंकी बैटर फरमेंट होने पर थोड़ा फूलता है और फिर उसे ढ़ककर 4 से 5 घंटे तक फ़ेरमेंट होने के लिए रख दें !
4. गर्मियों के समय में ये 4 से 5 घन्टे में ही फरमेंट हो जाता है अगर आप जहां रहते हैं वहां ज्यादा गर्मी नहीं पड़ती तो समय थोड़ा ज्यादा भी लग सकता है !
5. अगर बैटर फरमेंट होने के बाद बहुत गाढ़ा लग रहा है तो आप उसमें थोड़ा पानी डालकर उसे ठीक कर सकते हैं ध्यान दें की बैटर बहुत गाढ़ा या बहुत पतला नहीं होना चाहिए फ़ेरमेंट होने के बाद, अब बैटर में थोड़ा सा नमक मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें।
6. अब एक नॉन सटीक पैन को गरम करें और 2 बून्द तेल डालकर उसे किसी पेपर नैपकिन से तवे को ग्रीस करें फाई फ्लेम माध्यम करें !
7. और 1 बड़े चम्मच की सहायता से 1चम्मच बैटर तवे पर डालें उसे हल्के हाथ से गोला आकार में फैलाए !
8. अब फ्लेम को थोड़ा तेज़ कर दें और ढोसा के उपर तेल या रिफाइंड लगाएं जब ऊपर की तरफ भूरा रंग दिखने लगे तब एक पलटे की मदद से ढोसा को तवे से निकाल लें !
या फिर आप जिस तवे पर रोटी बनाते है उस तवे पर भी आप डोसा बना सकते है पहले बून्द तेल से ग्रीस करें और फिर एक कटोरी में थोड़ा पानी ले लें थोड़ा सा पानी का छिट्टा तवे पर डालकर नैपकिन से पोंछ ले फिर बैटर डालकर उसे गोलाकार फैलाए थोड़ा तेल डालें डोसा के ऊपर और साइड में और ऊपर से भूरा रंग दिखने पर उसे निकाल लें इस तरीके से आप लोहे के तवे पर भी डोसा आसानी से बना सकते हैं
टिप्स:
1. सर्दी में बैटर को फर्मेन्ट होने में 12 से 13 घंटे लग सकते हैं साथ ही आप इसे किसी कपड़े से ढक दें !
2. इसी बैटर से आप इडली ,पेपर डोसा और उत्तपम भी बना सकते है !
3. बैटर को ज्यादा फरमेंट ना करें इससे बैटर में खट्टापन आ जायेगा बैटर फरमेंट हुआ है या नहीं चेक करने के लिए ,
4. आप एक कटोरी में पानी लें और उसमे थोड़ा सा बैटर डालें अगर पानी पर तैरता है तो बैटर फरमेंट हो चूका है !
5. और डोसा बनाने में अभी थोड़ा समय है तो बैटर को रेफ्रीजिरेटर में रख दें जब बनाना हो बैटर को निकाले और बना लें !
6. अगर बैटर फरमेंट होने के बाद बहुत गाढ़ा लग रहा है तो आप उसमें थोड़ा पानी डालकर उसे ठीक कर सकते हैं ध्यान दें की बैटर बहुत गाढ़ा या बहुत पतला नहीं होना चाहिए !
7. डोसा बनाने के लिए आपके घर में जो चावल आमतौर पर बनते है उसका इस्तेमाल कर सकते हैं !
डोसा का आलू बनाने के लिए सामग्री
- तेल - 2 बड़े चम्मच
- राई -1चम्मच
- करी पत्ते - 4
- प्याज़ - 1कटा हुआ
- काजू और किशमिश -1चम्मच (optional)
- उबले हुए आलू - 4 मसले हुए
- स्वादानुसार नमक
- हल्दी पाउडर - 1 चम्मच
- धनिया पाउडर -1चम्मच
- हरी मिर्च - 2 बारीक़ कटी हुई
डोसा का आलू बनाने की विधि :
1. एक कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें जब तेल अच्छे से गरम हो जाये तो उसमें डालें 1 चम्मच राई ,
2. 4 करी पत्ते फिर उसमें डालें 2 बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च,1 कटा हुआ प्याज़ ,प्याज़ को हल्का सा भुने साथ में डालें 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर ,धनिया पाउडर 1 मिनट भुने !
3. अब उसमें डालें थोड़े काजू और किशमिश 1, 2 सेकंड भुने अब उसमें मसले हुए आलू और स्वादानुसार नमक डाल दें और अच्छे से 5 से 6 मिनट तक भून लें !आप चाहें तो आलू मसाला में मूंगफली को तल कर और पनीर ,भी डाल सकते है









