भारतीय खाने की विविधता और स्वाद के लिए मशहूर है। भारतीय खाना विशेष रूप से सब्जियों पर आधारित होता है और इसमें से एक प्रमुख सब्जी है - पंजाबी आलू बैगन और टमाटर की सब्जी। यह एक पारंपरिक भारतीय सब्जी है जो पूरे भारत में लोकप्रियता का भी आदान-प्रदान करती है।
यह पंजाबी आलू बैगन मसाला की सब्जी रेसिपी सरल और स्वादिष्ट है, और इसे आप अपने घर में आसानी से बना सकते हैं। ब्रिंजल का यह सब्जी भारतीय भोजन में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है और उसका आपको वास्तव में लुत्फ़ आएगा। तो अब आप इस लाजवाब सब्जी का आनंद लें इस लेख में हम आपको आलू बैगन मसाला सब्जी बनाने की विधि बताएंगे।
सामग्री:
- 4 मध्यम आकार के बैगन (ब्रिंजल)
- 2 मध्यम आकार के आलू
- 2 प्याज बारीक़ कटी हुई
- 2 टमाटर टुकड़ों में कटा हुआ
- 2 हरी मिर्चें बारीक़ कटी हुई
- 1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टीस्पून धनिया पाउडर
- 1/2 टीस्पून गरम मसाला (किसी भी ब्रांड का ले लें )
- नमक स्वादानुसार
- तेल - तलने के लिए
विधि:
1. सबसे पहले, बैगन को धोकर साफ करें और उन्हें 1 इंच के टुकड़ों में काट लें और आलू को भी छीलकर काट लें और धो लें ताकि वो काले ना पड़े !
2. ध्यान रखें कि आप उन्हें ज्यादा पतला ना काटे अब चूल्हे पर कड़ाही रखे और उसे गरम करें उसमें 2 से 3 बड़े चम्मच तेल डालें !
3. और तेज़ आंच पर 2 से 3 मिनट बैगन और आलू पर हल्का भूरा रंग आने तक तले और फिर फ्लेम को मध्यम करें !
4. और ढककर आलू को गलने तक पकाएं फिर इसे एक प्लेट में निकालकर रख दें !
5. उसी कड़ाही में 2 चम्मच तेल डालें !और उसे गरम होने दें फिर उसमे डालें जीरा उसे थोड़ा चटकने दें फिर उसमे डालें बारीक़ कटी हुई प्याज़ और उसे मध्यम आंच पर हल्का भूरा होने दें !
6. फिर उसमें बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च डालें थोड़ा भूनें और फिर 1टीस्पून लहसुन अदरक का पेस्ट डालें और 2 मिनट तक मध्यम आंच पर भूनें !
7. अब इसमें डालें कटे हुए टमाटर 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर , 1टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, 1 टीस्पून धनिया पाउडर, 1/2 टीस्पून गरम मसाला और सारी सामग्री को अच्छे से मिलाये !
8. और टमाटर गलने तक पकाएं और टमाटर जल्दी गल जाये इसके लिए 1/2 चम्मच नमक डाल दें और 1 मिनट के लिए ढक कर पकाएं !
9. 1 मिनट बाद ढक्क्न हटाए और तले हुए बैगन ,आलू और स्वादानुसार नमक डालें अच्छी तरह से मिलाएं और ढंकने के लिए कड़ाही का ढक्कन लगा दें।
10. मध्यम आंच पर सब्जी को 10-12 मिनट ढककर पकाएं, या जब तक बैगन और आलू आराम से गल जाएं
11. सब्जी तैयार होने पर उसे गरमा गरम रोटी या चावल के साथ परोसें। आप इसे धनिये की पत्ती से सजा सकते हैं और लेमन स्लाइस के साथ परोस सकते हैं।
आपकी स्वादिष्ट पंजाबी आलू बैगन की सब्जी तैयार है। इसे परिवार के साथ खाने का आनंद लें और आपके मेहमानों को भी इसे परोसें, आलू बैंगन की मसालेदार सब्जी उनके खाने का मज़ा दुगुना कर देगी !
टिप्स:
1. यदि आप चाहें तो आप टमाटरों को पहले पीसकर पेस्ट बना सकते हैं और फिर डाल सकते हैं।
2. आप चाहे तो आलू बैगन को बिना तले भी बना सकते है, लहसुन अदरक के साथ प्याज़ और हरी मिर्च का पेस्ट बनाकर भी डाल सकते है !








