नारियल चटनी एक प्रमुख पारंपरिक भारतीय चटनी है जो अपने स्वाद, सुगंध और पोषण संपन्नता के कारण प्रसिद्ध है। यह व्यंजन भारतीय खाद्य पदार्थों के साथ जोड़ी जाती है और भारतीय भोजन को समृद्ध बनाती है।नारियल चटनी एक प्रकार की स्वास्थ्यवर्धक चटनी है जो नारियल में मौजूद विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सिडेंट्स और पोषक तत्वों के कारण बहुत प्रशंसित है।
नारियल चटनी क्या है :
नारियल चटनी का निर्माण सरसों तेल, नारियल, हरी मिर्च, इमली और मसालों के मिश्रण से होता है। यह मधुर-तीखा स्वाद होता है और बहुत सारी व्यंजनों के साथ मिलाया जा सकता है।
नारियल चटनी को दक्षिण भारतीय खाने के साथ बहुत प्रियतम माना जाता है। इसे डोसा, इडली, उत्तपम, मसाला दोसा, वड़ा और सांभर साथ खाया जाता है। यह चटनी या बैटन जैसे अन्य चटनियों के साथ मिलाकर भी खाई जाती है।
खाने की जगह दक्षिण भारत में दोसा और चटनी एक महत्वपूर्ण संयोजन हैं। दोसा एक प्रकार का साउथ इंडियन पैंकेक है जिसे तेल में तलकर परोसा जाता है और चटनी उसे सही स्वाद देने के लिए आवश्यक होती है। चाहे वह नारियल की चटनी हो या उड़द दाल की,चटनी दोसे का स्वाद बढ़ाती है और उसे पूर्णता देती है। इस आसान और स्वादिष्ट रेसिपी के द्वारा आप अपने घर में ही असली दक्षिण भारतीय रुचि का आनंद उठा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको 2 तरीके से नारियल की चटनी की रेसिपी बताने जा रहे हैं !
नारियल और मूंगफली की चटनी :
सामग्री:
- 1 कप ताज़ा नारियल के टुकड़े
- 2-3 हरी मिर्च, बारीक़ कटी हुई
- 2 कच्ची लहसुन की कलियाँ
- 2 टेबलस्पून भुना चना
- 1 इन्च अदरक के टुकड़े
- 2 टेबलस्पून मूंगफली
- स्वादअनुसार नमक
तड़के के लिए :
- 2 टेबलस्पून तेल
- 1 चम्मच उड़द दाल
- 1 चम्मच राई
- 2 सुखी लाल मिर्च
- 5 कड़ी पत्ता
विधि:
1. सबसे पहले एक पैन गरम करें उसमें मूंगफली को डालकर माध्यम आंच पर 3 से 4 मिनट भून लें !
2. और फिर इसे किसी प्लेट में निकालकर ठंडा कर लें और फिर उसका छिलका अलग कर दें जितना हो सके !
3. फिर आप मिक्सी जार में 1 कप ताज़ा नारियल डालें ,2 हरी मिर्च ,2 लहसुन की कलियां ,1 इन्छ अदरक का टुकड़ा ,2 टेबलस्पून भुना चना ,
4. 2 टेबलस्पून भुनी हुई मूंगफली ,थोड़ा हरा धनिया ,नमक स्वादनुसार और थोड़ा पानी डालकर उसे बारीक़ चटनी जैसा पीस लें !
5. और इसे किसी बाउल में निकाल लें अब चटनी के लिए तड़का बनाने के लिए एक पैन गरम करें उसमें तेल गरम करें तेल गरम हो जाये !
6. तब उसमें डालें 1 चम्मच राई ,1चम्मच उरद दाल ,2 सुखी लाल मिर्च ,5 कड़ी पत्ता एक बार चम्मच से चला दें और फिर इस तड़के को चटनी के उपर डाल दें !
7. नारियल चटनी तैयार है इसे आप इडली डोसा उत्तपम , भाजीयों या अन्य स्नैक्स के साथ सर्विंग करें।यह चटनी ताजगी और स्वाद के साथ भरी हुई होती है !
टिप्स :
- नारियल चटनी बनाने के लिए आप ताज़ा नारियल का इस्तेमाल करें क्यूंकि इसका अपना ही एक अलग स्वाद होता है !
- लेकिन अगर किसी वजह से उसे नहीं इस्तेमाल करना चाहते तो आप सूखे नारियल का भी इस्तेमाल कर सकते है !
- आप चाहें तो इस चटनी में थोड़ा खट्टा स्वाद लाने के लिए 2 चम्मच दही, निम्बू या इमली का रस डाल सकते है
- नारियल की चटनी बनाते समय अगर भुना चना नहीं इस्तेमाल करना चाहते तो उतनी ही मात्रा में आप भुनी हुई चना दाल डाल सकते है !
नारियल की हरी चटनी :
- 1 कप ताज़ा नारियल घिसा हुआ
- 1टेबलस्पून तेल
- 1 मुठ्ठी धनिया के पत्ते
- 10 से 12 पुदीना के पत्ते
- 1 इन्छ अदरक का टुकड़ा
- 2 हरी मिर्च
- 4 कड़ी पत्ता
- 2 टेबलस्पून भुनी हुई चना दाल या (भुना चना )
- स्वादानुसार नमक
- पानी आवश्यकता अनुसार
तड़के के लिए :
- 2 टेबलस्पून तेल
- 1 चम्मच उरद दाल
- 1 चम्मच राई
- 1 सुखी लाल मिर्च
- 4 कड़ी पत्ता
विधि:
टिप्स :
- आप चाहे तो इस चटनी में थोड़ी इमली या नीबू का रस डाल सकते है अगर आप ना चाहे है ना डालें !
- आप इस चटनी में भुनी हुई चना दाल की जगह भुना हुआ चना जो की मर्केट आसानी से मिल जाता है उसी मात्रा में डाल सकते है !









