शाही टुकड़ा अधिकतर घरों में बनाया जाता है क्योंकि इसकी तैयारी आसान होती है और यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। यह मिठाई एक आम व्यक्ति तक भी पहुंचती है, जो इसे तैयार करने में अपनी बचत भी नहीं खोता है।
शाही टुकड़ा मुग़लई तरीक़े से अपनी बहुमूल्य स्वाद के साथ एक सामाजिक संदेश भी देता है। यह मिठाई आपको बाकी लोगों के साथ एक सामाजिक संदेश भी देता है। शाही टुकड़ा की खासियत यह है कि यह अपने अद्भुत स्वाद के साथ हमारे शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले खाद्य पदार्थ हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं और हमें सेहतमंद रखने में मदद करते हैं।
शाही टुकड़ा के बारे में :
शाही टुकड़ा तैयार करने के लिए आपको कुछ आसान सामग्री की आवश्यकता होती है। इसमें ब्रेड, दूध, चीनी, तेल या घी और केसर का इस्तेमाल किया जाता है।
शाही टुकड़ा की खाने की विधि भी अत्यंत सरल है। आप ब्रेड के टुकड़ों को तले हुए तेल में भूनकर दूध और चीनी के साथ परोस सकते हैं। इसमें केसर का इस्तेमाल करके इसे और भी स्वादिष्ट बनाया जा सकता है।
शाही टुकड़ा भारतीय खाने की एक मशहूर मिठाई है जो तरह-तरह के स्वाद से भरी हुई होती है। यह एक अत्यंत आसान तरीके से बनाया जा सकता है और यह घर पर ही बनाया जा सकता है। इस लेख में हम आपको शाही टुकड़ा बनाने की मुग़लई विधि बताएंगे।
सामग्री:
1. ब्रेड - 6 स्लाइसेस
2. शक्कर - 1 कप
3. दूध - 1लीटर फुल फैट दूध
4. 1/2 कप मिल्क पाउडर
5. केसर - 3,4(optional)
6. घी - 4 टेबल स्पून
7. काजू - 10-12
8. बादाम - 10-12
9. पिस्ता - 10-12
10. किशमिश - 2 टेबल स्पून
11. हरी इलाइची-2
12. ऑरेंज फ़ूड कलर -1/2tsp
विधि:
1. सबसे पहले 1लिटर फुल फैट दूध लें उसमें 3,4 धागे केसर के और थोड़े कटे हुए काजू , बादाम, पिस्ता डालकर दूध में एक उबाल आने दें अब उसमे 1/2 कप मिल्क पाउडर डाल दे मीठा होता है
2. इसलिए और 1/4 कप चीनी डाल दे और लगातार चम्मच से चलाते रहें जब तक दूध का 1/4 हिस्सा कम नहीं हो जाता तब तक पकाते रहें पकाते समय साइड में जो मलाई जम जाएगी उसे भी खुरच कर दूध में मिला दीजिये !
3. इसमें आपको लगभग 20 से 25 मिनट लग जायेंगे दूध कम हो जाये तो समझ लीजिये की रबड़ी तैयार है उसमे भी आप इलाइची पाउडर या केवरा डाल सकते है !
4. एक छोटी कढ़ाई में घी को गरम करें और उसमें ब्रेड के स्लाइसेस एक-एक करके तलें।अब चाशनी बनाने के लिए एक पैन में 1/2 कप चीनी और 1/2 कप पानी डालें ,चुटकी भर ऑरेंज फ़ूड कलर और दो हरी इलाइची खोलकर या इलाइची का पाउडर भी डाल सकते हैं अब इसमें एक उबाल आने के बाद आंच को मध्यम कर दें और 3,4 मिनट तक पकने दें !
5. अब तले हुए ब्रेड के पीसेस लीजिये और उसे चाशनी में 4,5 सेकंड तक डूबा दीजिये एक प्लेट में निकाल कर रखिये ऐसे ही सारे ब्रेड तैयार कर लीजिये !
6. और उपर से तैयार रबड़ी को ब्रेड के उपर डाल दें और कटे हुए मेवे से सजाएं शाही टुकड़ा तैयार है। इसे 1/2 घंटे के लिए फ्रीज में या बाहर भी रख सकते हैं सेट होने के लिए गर्मा गर्म या ठंडा सर्व करें सर्व करें !
टिप्स:
1. शाही टुकड़ा रेसिपी को आप कई तरीके से बना सकते हैं जैसे अगर आप दूध के पक जाने पर 3,4tbsp कस्टर्ड पाउडर (वैनिला फ्लेवर) को एक कटोरी में लेकर उसमे सादा दूध ना ज्यादा ठंडा हो ना ज्यादा गरम में मिलाकर पकते हुए दूध में मिलादें और चम्मच से चलाते रहें इसे 2मिनट पकाएं इसे ब्रेड स्लाइसेस को चाशनी में डुबाने के बाद ऊपर से डाल दें और आधे घंटे के लिए फ्रीज में रख दें फिर सर्व करें !
2. यदि आप इस रेसिपी में कस्टर्ड पाउडर नहीं डालना चाहते तो आप 2,3 चम्मच कॉर्न फ्लौर को एक कटोरी दूध में मिलाकर पकते हुए दूध में डाल दें और चम्मच से चलाते रहें जब तक दूध थोड़ा गाढा नहीं हो जाता और फिर फ्लेम बंद कर दीजिये इस दूध के मिश्रण को आप इस्तेमाल कर सकते हैं
3. इस रेसिपी में आप दूध का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो खोया का इस्तेमाल कर सकते हैं इसके लिए आप खोया को एक पैन में थोड़ा चीनी और कटे हुए मेवे डालकर थोड़ा भुन लें और आप इसे भी इस्तेमाल कर सकते हैं !
4. अगर आप सिर्फ घर की मलाई से ही बनाना चाहते हैं तो वो भी कर सकते हैं इसके लिए आप एक कप क्रीम या घर की मलाई भी ले सकते हैं उसमें 1चम्मच चीनी मिलाकर फेट लें हाथों से ही कर ले लेकिन हाथ से करने पर थोड़ा समय लग सकता है नहीं तो मिक्सी में चला लीजिये 1,2 सेकेंड के लिए फिर आप इसे ब्रेड स्लाइसेस को चाशनी में डुबाने के बाद ऊपर से डाल दें!




