भरवां करेला भारतीय रेस्तरां के मेनू में एक लोकप्रिय सब्जी है और इसे लोग खाने का भी शौक रखते हैं। इस सब्जी को दाल और चावल के साथ खाया जा सकता है या फिर रोटी के साथ भी खाया जा सकता है। इसके साथ दही और अचार का सेवन भी किया जा सकता है जो इसे और भी स्वादिष्ट बना देते हैं।इस आर्टिकल में हम चटपटे मसालेदार भरवा करेला की रेसिपी पर चर्चा करेंगे !
तैयारी का समय :40 मिनट
पकने का समय :15 मिनट
कितने लोगो के लिए :3 से 4
भरवां करेला एक बहुत ही स्वस्थ और पौष्टिक सब्जी होती है। करेले बहुत ही कम कैलोरी वाली सब्जियों में से एक होती हैं जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए उपयोगी होती है। इसके अलावा, इसमें कई पोषक तत्व भी होते हैं करेले के अंदर प्याज़ और मसालों को भरकर बनाया जाता है। यह चटपटे मसालेदार भरवा करेला खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और यह अपने स्वाद के लिए जाना जाता है।
भरवा करेला के बारे में :
भरवां करेला बनाने के लिए आप खुद से घर पर ही तैयार कर सकते हैं या फिर आप इसे बाजार से भी खरीद सकते हैं। यह एक बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक सब्जी होती है जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है।करेले में कई तरह के विटामिन, मिनरल, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
यह भरवां करेला आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है, जैसे कि उन्हें उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर, कोलेस्ट्रॉल को कम करने, वजन कम करने, त्वचा को स्वस्थ रखने, एंटी-एजिंग गुणों को बढ़ाने और मधुमेह के रोगी को लाभ प्रदान करने की क्षमता होती है भरवां करेला भारतीय खाने की खासियतों में से एक है। यह स्वादिष्ट और स्वस्थ व्यंजन है जो आप घर पर बना सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे की चटपटे मसालेदार भरवा करेला कैसे बनता है !
सामग्री:
- करेला -350 ग्राम
- तेल -8 tbsp
- जीरा -1tsp
- हींग -1/4tsp
- प्याज़ -3 माध्यम आकार के बारीक़ कटे हुए
- हल्दी -1/2tsp
- लाल मिर्च पाउडर -2tsp
- धनिया पाउडर -2tsp
- सौंफ का पाउडर -2tsp
- आमचूर पाउडर -2tsp
- नमक -स्वाद अनुसार
भरवां करेला बनाने की विधि:
1. इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले करेले को धोकर सूखा ले दोनों साइड के किनारे काट कर निकाल दें करेले को छील ले थोड़ा थोड़ा और छिलकों को साइड में रख दें !
2. अब करेले को चीरा लगा दीजिये और बीज को एक कटोरी में निकाल लीजिये इस तरीके से सारे करेले तैयार कर लीजिये मोटे बीजों को आप अलग कर दें उसे इस्तेमाल ना करें !
3. अब करेले और उसके छिलकों पर 1/2 tsp नमक और हल्दी अच्छे से लगा दें और 1घन्टे या समय नहीं है तो आधे घंटे के लिए रख दें इस तरीके से करेले का कड़वाहट कम हो जाती है।
4. आधे घंटे बाद करेले और उसके छिलकों को अच्छे से निचोड़ ले या फिर आप चाहे तो करेले को पानी से धो भी सकते हैं और उस पानी को फ़ेंक दे !
5. करेले को हम स्टीम करेंगे जिससे की वो 70%पक जाएं इसके लिए आप एक बर्तन में पानी गरम होने के लिए रख दें जब वो पानी गरम हो जाये तो उसके उपर एक जाली रख दीजिये और करेले उसमें रख दीजिये और ढक दीजिये मध्यम आंच पर 10 से 15 मिनट के लिए स्टीम कर लेंगे !
6. अब मसाला बनाने के लिए एक पैन में 2tbsp तेल गरम करें उसमे 1/2tsp हींग ,2tsp जीरा ,2tsp सौंफ जब जीरा सौंफ फूटने लगे तो उसमे करेले छिलके और बीज डालकर माध्यम आंच पर 3,4.मिनट तक भुने !
7. फिर इसमें डालें बारीक़ कटी हुए प्याज़ उसे हल्का गुलाबी होने तक भुने 3,4 मिनट लग जायेंगे अब डालें 1/2tsp हल्दी पाउडर ,2tsp लाल मिर्च पाउडर ,2tsp धनिया पाउडर , 2tsp आमचूर पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें
8. ध्यान रहे हमने पहले नमक डाला है सभी मसालों को अच्छे से मिक्स करें और 2 मिनट चम्मच से चलाते हुए पकाएं अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें !
9. करेले स्टीम हो जाने के बाद उसे ठंडा कर लें और फिर तैयार किये गए मसाला को करेले में अच्छे से भर दें करेले को अच्छे से दबा दें ताकि मसाले बाहर ना निकले ऐसे ही आप सारे करेले को तैयार कर लें!
10. अब एक पैन लीजिये उसमे 5 से 6 tbsp तेल गरम करें और सारे करेले को पैन में डाल दीजिये और ढककर 2मिनट के लिए पका लेंगे 2 मिनट बाद ढक्क्न हटाकर चेक करेंगे!
11. और सारे करेले को पलट देंगे और फिर ढककर 3से4 मिनट पका लेंगे जब तक करेला अच्छे से ना पक जाये लगभग 15 मिनट लग जायेंगे अगर आपका मसाला बच गया है तो इस स्टेज पर उसे भी डाल दें और 2 मिनट पकाएं !
12. भरवां करेला तैयार है, उसे नान या रोटी के साथ परोसें। आप इसे चावल और दाल के साथ भी सर्व कर सकते हैं।







