तैयारी का समय :10 मिनट
पकाने का समय :20 मिनट
कितने लोगो के लिए :5,6
गोलगप्पे की रेसिपी बनाना भी बहुत आसान होता है।गोलगप्पे (दो तरीके से) घर पर ही बनाकर हम अपने परिवार और मित्रों के साथ खुशियां बांट सकते हैं।
गोलगप्पे हमारी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं। वे भारत की सड़कों पर आसानी से उपलब्ध होते हैं और लोग उन्हें अपनी भूख को मिटाने के लिए खरीदते हैं।
गोलगप्पे का स्वाद बहुत ही मजेदार होता है। यह भारतीय मसालों से भरे होते हैं, जो इसे एकदम अलग बनाते हैं। इसमें नींबू पानी, धनिया-पुदीना चटनी, हरी मिर्च, इमली और जीरा जैसे स्वाद वाले तत्व होते हैं।
आज कल गोलगप्पों के विभिन्न स्वाद उपलब्ध होते हैं। यह एक पारंपरिक स्वाद हो सकता है या फिर कुछ नए विचारों से भरा हुआ भी हो सकता है। विभिन्न तरीकों से गोलगप्पों का स्वाद बढ़ाया जाता है, आजकल, गोलगप्पे आपकी पार्टी, शादी और अन्य खुशी के मौकों पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
गोलगप्पों के सेवन से न केवल हमारी भूख मिटती है, बल्कि यह हमारे शरीर के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इसमें उच्च मात्रा में फाइबर होता है जो हमारे शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद करता है ! इस लेख में, हम बनारसी गोलगप्पे (दो तरीके से) बनाने की विस्तृत विधि बताने जा रहे हैं।
गोलगप्पे (पानी पूरी) बनाने के लिए :
- सूजी - 250 ग्राम
- नमक - स्वादानुसार
- बेकिंग सोडा - चुटकी भर (optional)
- रिफाइंड का तेल - तलने के लिए
- हल्का गर्म पानी (आटा गुथने के लिए )
गोलगप्पे का पानी बनाने के लिए :
- काली मिर्च - 1/2 छोटी चम्मच
- धनिया पत्ती - 1 कप
- पुदीना के पत्ते -1 कप
- इमली का पानी -3,4 tbsp
- निम्बू का रस - 1 tbsp
- काला नमक -1tsp
- भुना जीरा पाउडर -1tsp
- अमचूर पाउडर -1tsp
- लाल मिर्च पाउडर -1tsp
- नमक - स्वादानुसार
- पानी -1 लिटर
- हरी मिर्च - 2(बारीक कटी हुई)
आलू मसाला के लिए :
- आलू - 4,5 (उबले हुए और मसलेदार)
- धनिया पाउडर -1tsp
- भुने जीरे का पाउडर -1tsp
- लाल मिर्च पाउडर -1tsp
- काला नमक -1/2tsp
- नमक -स्वादानुसार
गोलगप्पे बनाने की विधि:
1. एक बड़े बाउल में सूजी, नमक और बेकिंग सोडा को अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसमें गुनगुना पानी थोड़ा थोड़ा डालते हुए आटा गूंथें
2. और ढककर 15-20 मिनट के लिए रख दें।आटा बहुत गीला ना हो और ना ही ज्यादा सख्त हो !
3. इस दौरान एक बाउल में आलू मसल लें धनिया पाउडर 1tsp,जीरा पाउडर 1tsp,लाल मिर्च पाउडर 1tsp ,काला नमक 1/2tsp और नमक स्वादानुसार मिलाकर मसाला तैयार करें।
4. आटे को फिर से गूंथें और छोटी-छोटी लोई बनाकर तैयार कर लें और उन्हें किसी गीले कपड़े से ढक दें नहीं तो वो सुख जायेंगी लोई को बेलें और एक कड़ाही में तेल गरम करें।
5. तेल गरम हो जाए तो उसमें बेले हुए गोलगप्पे डालें और उन्हें सुनहरा होने तक तलें एक तरफ से सुनहरा हो जाये तो उसे दूसरी तरफ पलट दें और सुनहरा होने तक तले गोलगप्पे को निकाल ले !
गोलगप्पे का पानी बनाने की विधि :
1. आप एक मिक्सी जार में धनिया , पुदीना,2 हरी मिर्च , 1 इन्छ का टुकड़ा अदरक ,2,3tsp इमली का पानी (इसके लिए इमली को गरम पानी में 1/2 घंटे के लिए भीगा दें फिर उसे मसल लें )
2. और 1 tsp निम्बू का रस डालकर सभी चीज़ों को अच्छे से पीस लें और इस पेस्ट को चाहे तो छान ले या फिर ऐसे ही ले लें एक बाउल में फिर इसमें आप 1लिटर पानी मिला लीजिये !
3. 1tsp काला नमक ,1/2tsp काली मिर्च पाउडर नमक स्वादानुसार ,भुना जीरा पाउडर 1tsp, अमचूर पाउडर 1tsp, धनिया पाउडर
4. 1tsp,लाल मिर्च पाउडर 1tsp डाल दें और अच्छे से मिला दें मिलाने के लिए आप व्हिस्कर का इस्तेमाल कर सकते हैं पानी पूरी तैयार है
5. इसे सर्व करने के लिए पहले पूरी के बिच में थोड़ा सा तोड़कर जगह बनाएं उसमें तैयार किये हुए आलू मसाला डालें और उपर से पानी डालें और सर्व करें
इमली की खट्टी मीठी चटनी बनाने की विधि:
1. सबसे पहले 50 ग्राम इमली को गरम पानी में भीगा दें फिर उसे अच्छे से मसल लें बीजों को अलग कर लें अगर इमली में रेशा ज्यादा है तो उसे मिक्सी में चला लें फिर इमली के पल्प और पानी को एक पैन में डाल दे !
2. जब वो पकने लगे तो उसमे 50 ग्राम गुड़ या चीनी ,1/2 छोटा चम्मच काला नमक,लाल मिर्च पाउडर डाल दें और मध्यम आंच पर पकने दें जब वो थोड़ी गाढ़ी हो जाये तो फ्लेम बंद कर दें !
सुझाव :
1. गोलगप्पे का आटा लगाते समय ध्यान दें की आटा ज्यादा गीला या सख्त ना हो !
2. आप रोटी की तरह बेल कर थोड़ा पतला बेले ज्यादा पतला नहीं और किसी गोल आकार के ढक्क्न या कटर से काट भी सकते हैं जितनी बड़ी पूरी आपको चाहिए !
3. तलते समय कड़ाही का तेल गरम होना ज़रूरी है नहीं तो पूरी अच्छी नहीं बनेगी तलने के लिए आप सरसों के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं !
4. गोलगप्पे की फिलिंग को आप अपने पसंद से बना सकते हैं अगर आप उबले हुए चने या मटर डालना चाहते हैं तो डाल सकते हैं !
5. गोलगप्पे के पानी में भी आप अपने स्वाद के अनुसार तैयार कर सकते हैं !
6. अगर आप सूजी के गोलगप्पे बनाना चाहते हैं तो बना सकते हैं इसके लिए आप 1कप सूजी और 1कप रिफाइंड तेल मिला दें और सूजी को आप हल्का गुनगुना पानी से गुथे
7. चाहें तो रेस्ट के लिए 5 मिनट रख सकते हैं और ना चाहें तो ऐसे ही सूजी को गूथते रहिये जब तक सूजी एकदम मुलायम नहीं हो जाती फिर आप इसे छोटी छोटी पेड़े बनाकर बेले और तल लें !
8. मीठी पानी पूरी तैयार करने के लिए गोलगप्पे में आलू मसाला, इमली की चटनी ,दही और चाट मसाला डालकर सर्व करें !चाहें तो कटी हुई प्याज़ ,सेव का इस्तेमाल कर सकते हैं !
FAQ:
1. गोलगप्पे (पानी पूरी) क्या होते हैं?
गोलगप्पे एक प्रकार का भारतीय स्नैक होते हैं जो पुरी के रूप में जाना जाता है। ये पुरी आटे या मैदे से बनाई जाती हैं और अंदर में मसालों से भरी हुई होती हैं। इन्हें पानी से भरकर परोसा जाता है।
2. गोलगप्पे को कैसे सर्व करें?
गोलगप्पे को बड़े बाउल में रखें। अलग-अलग बाउल और उसमें आलू की मसालेदार फिलिंग रखें आप अपने पसंद से भी फिलिंग तैयार कर सकते हैं और एक अलग बाउल में गोलगप्पे के पानी को रखें ! अब अपने मेहमानों को गोलगप्पे लेने के लिए आमंत्रित करें और वे अपनी पसंद के अनुसार गोलगप्पे भरकर खाएं।
3. गोलगप्पों का इतिहास क्या है?
गोलगप्पों का इतिहास बहुत पुराना है। यह उत्तर भारत में प्राचीन काल से ही बहुत प्रचलित है। गोलगप्पों को पहले पानी पूरी या फुच्का के नाम से जाना जाता था। इन्हें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी लोगों का पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
4. गोलगप्पों के साथ कौन सी चटनी खाई जाती है?
गोलगप्पों के साथ कई तरह की चटनियां खाई जाती हैं। सबसे प्रसिद्ध चटनी होती है हरी चटनी, जो हरा धनिया, मिर्च, लहसुन और अन्य मसालों के साथ बनाई जाती है। इसके अलावा, खट्टी मीठी इमली चटनी साथ परोसी जाती हैं।









