तैयारी का समय : 20 मिनट
पकाने का समय :15 मिनट
कितने लोगो के लिए :4,5
पूरन पोली एक ऐसी डिश है जो हमारी देशी रसोई का एक विशेष अंग है। जो विभिन्न त्योहारों और खुशी के अवसरों पर बनाया जाता है।पूरन पोली का विशेष स्वाद और गुण इसे अन्य मिठाइयों से अलग बनाता हैं। इसमें चना दाल का मिश्रण डाला जाता है, जो इसे स्वादिष्ट बनाता है। इसमें चीनी, घी और मैदा का उपयोग किया जाता है, जो इसे स्वादिष्ट बनाता है।
पूरन पोली को बनाने की विधि बहुत सरल है और इसे घर पर बनाना आसान होता है। यह भारतीय परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे बनाने से हम अपनी विरासत को आगे बढ़ाते हैं। आज इस आर्टिकल मे हम आपको महाराष्ट्रियन ऑथेंटिक पूरन पोली बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं !
सामग्री:
- 1 कप मैदा
- 1 कप गुड़
- 1 कप चना दाल
- 1tsp हल्दी
- 1 चम्मच -सौंफ़ का पाउडर
- 3/4tsp -सोंठ का पाउडर (ड्राई जिंजर पाउडर) optional
- 1/2 tsp- इलाइची का पाउडर
- जैफल का पाउडर- चुटकी भर
- 1tsp-नमक
- घी-तलने के लिए
तरीका:
1. सबसे पहले चना दाल को 2,3 बार पानी से धो लें फिर प्रेशर कुकर डाल दें साथ ही 4 कप पानी ,1/4tsp हल्दी,2tsp तेल डालकर कुकर को बंद कर दें !
2. और तेज़ आंच पर एक सिटी आने के बाद आंच को मध्यम कर दें 4,5 सिटी आने दें फ्लेम बंद कर दे और प्रेशर को अपने आप निकलने दें !
3. अब ढक्क्न हटाकर दाल को छन्नी से छान लें और दाल के पानी को आप कटाची आमटी बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं दो चम्मच दाल को मसल करके दाल के पानी में मिला दें इससे आमटी का गाढ़ापन बढ़ जायेगा !
4. जिसके साथ पूरन पोली सर्व की जाती है अब चना दाल को मैशर की मदद से मैश कर लें अब एक पैन में 1चम्मच घी गरम करें और उसमें चना दाल को डाल दें !
5. और साथ में 1कप गुड़ मसल करके डालें दें और साथ में 1/2 tsp इलाइची का पाउडर ,चुटकी भर जैफल का पाउडर 3/4tsp सोंठ का पाउडर (ड्राई जिंजर पाउडर) डालें और चम्मच से चलाते हुए पकाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा ना हो जाये
6. पहले गुड़ के पिघलने पर मिश्रण पतला हो जायेगा लेकिन आप इसे चम्मच से चलाते हुए पकाते रहे धीरे धीरे ये गाढ़ा हो जायेगा इसमें 7 से 8 मिनट लग जायेंगे !
7. फिर आप इसे किसी छन्नी से छान लें जिससे की दाल और गुड़ का मिश्रण बिल्कुल महीन पिस जायेगा अब इस मिश्रण को ठंडा होने दें और इस मिश्रण से भी गोल छोटी लोई बना लें !
8. एक अलग बाउल में, मैदा, 1tsp नमक,1/2tsp हल्दी, एक चम्मच घी और थोड़ा पानी मिलाकर एक मुलायम आटा तैयार करें।और उसे 20 मिनट के लिए रख दें !
9. अब आटा को एक छोटी गोल लोई बनाकर उसमें चना दाल का मिश्रण भरें। उसे बेलन से छोटे गोल चपाती जैसे आकार में बेल लें।
10. बेलते समय थोड़ा ध्यान दें पहले लोई में चना दाल भरने के बाद चारो तरफ से बंद कर दे और धीरे धीरे हाथों की मदद से हल्का हल्का दबाकर चारो से तरफ बड़ा करे इसके बाद बेलन से धीरे धीरे बेलें !
सुझाव:
1. पूरन पोली बनाने के लिए आप 1 कप आटा में 1/4 कप मैदा का इस्तेमाल भी कर सकते है !या सिर्फ आटे से भी बना सकते हैं !
2. आप पूरन पोली में सोंठ का पाउडर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो ना करें !
3. चना दाल और गुड़ के मिश्रण को आप नहीं छानना चाहते तो ना छाने !
4. चना दाल और गुड़ के मिश्रण को आंच पर भूनते समय चम्मच से लगातार चलाते रहें नहीं तले में लग सकता है
5. आप चाहें तो चना दाल को उबालने से पहले 1,2 घंटे के लिए भिगाकर भी रख सकते हैं इससे दाल जल्दी गल जाएगी !
कटाची आमटी रेसिपी:
कटाची आमटी एक महाराष्ट्रीय व्यंजन है जो मुख्य तौर पर गर्म चावल के साथ खाया जाता है। यह एक टमाटर आधारित दाल होती है जो स्वाद में खट्टा, मीठा और थोड़ा-सा तीखा होता है। तो चलिए इस स्वादिष्ट और चटपटी कटाची आमटी की रेसिपी जानते हैं।
सामग्री:
- 1प्याज़ मध्यम आकार के
- 1इन्छ अदरक का टुकड़ा
- 4-5 लहसुन की कलियां
- 1/4 टुकड़ा नारियल
- 1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1 चम्मच जीरा पाउडर
- 1 चम्मच राई
- 2 छोटे टुकड़े दालचीनी
- 2 लौंग
- 2 मोटी इलाइची
- 2 हरी इलाइची
- 8,10 काली मिर्च
- 2tsp खस खस
- स्वादानुसार नमक
- 5,6 tbsp-तेल
- 6, 7 कड़ी पत्ता
- हरा धनिया, कटा हुआ
- 1/2 नीबू का रस
- 1,2 tsp गुड़
विधि:
1. आमटी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक प्याज बीच में चीरा लगा के, एक खड़ा लहसुन 1/4 नारियल का टुकड़े को चूल्हे पर जाली रख कर भून लें चाहे तो काट कर पैन में भी भून सकते हैं !
2. उसके बाद एक पैन में आप मोटी इलाइची खोलकर ,लौंग दालचीनी ,हरी इलाइची, काली मिर्च, खस खस ,साबुत सुखी धनिया डालें। इसे 2,3 मिनट तक भूनें जब तक अच्छी खुशबू ना आने लगे !
3. अब प्याज़ ,लहसुन, नारियल दो से तीन हरी मिर्च,1इन्छ अदरक का टुकड़ा थोड़ी हरी धनिया और भुने हुए मसालों को साथ में पीस कर पेस्ट बना लें एक कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें कड़ी पत्ता, राई, डालें और बनाये हुए पेस्ट को भी डाल दें जीरा पाउडर हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, इसे मध्यम आंच भुने जब तक मसाले में से तेल अलग ना होने लगे !
4. अब चना दाल का पानी जो बचा हुआ था उसे इस मसाले में मिला दें स्वादानुसार नमक डालें अब इसे 8 से 10 मिनट तक पकने दें दाल थोड़ी गाढ़ी हो जायेगी अब इसमें गुड़ मिलाएं दो मिनट पकाये अब फ्लेम बंद कर दें 1/2 नीबू का रस और हरी धनिया से सजाएं और गर्म-गर्म परोसें।
5. कटाची आमटी को गरम चावल के साथ परोसा जाता है। यह बहुत ही स्वादिष्ट होता है और आप इसे अपने घर में बना सकते हैं। इसमें उपयोग किया जाने वाला ताजा हरा धनिया इसे और भी स्वादिष्ट बनाता है।
सुझाव :
1. आप चाहें तो निम्बू के रस की जगह इमली का पानी,2 टमाटर डाल सकते हैं ! आप चाहें तो गुड़ डालें या फिर छोड़ दें !
2. अगर आप कटाची आमटी में पानी डालना चाहते हैं तो गरम पानी करके डाल सकते है !
3. अगर आपके पास गोडा मसाला नहीं है तो आप गरम मसाला किसी भी ब्रांड का डाल सकते हैं ,आमटी रेसिपी आप तुअर दाल से भी बना सकते हैं !
FAQ:
1. पूरन पोली का मतलब क्या है ?
पूरन का मतलब है मीठी फिलिंग और पोली का मतलब है चटपटी रोटी पूरन पोली चना दाल और गुर के मिश्रण से तैयार की जाती है ये महाराष्ट्र का प्रसिद्ध व्यंजन है !
2. पुरन पोली किसके साथ परोसा जाता है ?
परंपरागत रूप से पूरन पोली को घी में लपेटकर परोसा जाता है और इसे कटाची आमटी नाम की करी के साथ भी परोसा जाता है !
3. पूरन पोली किस राज्य की प्रसिद्ध डिश है ?
पूरन पोली डिस्ट्रिक्ट बैतूल मध्य प्रदेश इंडिया की प्रसिद्ध डिश है !
4. कटाची आमटी क्या है ?
यह एक मसालेदार खट्टी मीठी दाल है जो अरहर दाल से बनाई जाती है !









