छोले भटूरे एक प्रमुख दिल्ली और पंजाबी भोजन हैं, जो पूरे भारत और विदेशों में अपनी पसंदीदा पकवान माना जाता है यह व्यंजन अपने स्वादिष्ट और मजेदार स्वाद के लिए प्रसिद्ध हैं। छोले भटूरे में मसालेदार चने और गरम गरम, खस्ता भटूरे का संयोजन किया जाता है, जिससे यह उत्कृष्ट भोजन विकसित होता है।
तैयारी का समय : 8 घन्टे
पकने का समय : 45 मिनट
कितने लोगो के लिए :5,6
यह स्वादिष्ट और भरपूर भोजन घर में तैयार किया जा सकता है और यह खाने में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को प्रसन्न कर सकता है। छोले भटूरे के लिए आवश्यक सामग्री आसानी से उपलब्ध होती है और इसकी विधि सरल और सुविधाजनक है। इसमें काबुली चने, प्याज़, टमाटर, आमचूर, हरी मिर्च और भारतीय मसालों का प्रयोग किया जाता है। भटूरे के लिए मैदा, नमक, दही और अन्य सामग्री का उपयोग किया जाता है।इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली के फेमस छोले भटूरे बनाने की विधि बताने जा रहे
छोले बनाने के लिए सामग्री:
- 1 कप काबुली छोले (सफेद छोले)
- 2 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
- 2 प्याज़ (बारीक कटा हुआ)
- 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 इंच अदरक
- 4-5 लहसुन की कलियां
- 1 बडी इलाइची
- 1 दालचीनी का टुकड़ा
- 1 हरी इलाइची
- 8 से 10 काली मिर्च
- 3 से 4 लौंग
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच अमचूर पाउडर
- 1 चम्मच छोले मसाला (optional)
- नमक स्वादानुसार
- 2 बड़े चम्मच तेल
- कटी हुई हरा धनिया (सजाने के लिए)
विधि :
1. सबसे पहले, एक बड़े बाउल में काबुली चने को 2 से 3 बार पानी से धो लें फिर उसमे पानी भर दें उपर तक और एक प्लेट से रात भर ढककर छोड़ दें ताकि काबुली चने अच्छे से भीग सके !
2. और अगले दिन भिगोए हुए छोले को छान कर प्रेशर कुकर मे डाल दें इसमें छोले के बराबर पानी भर दें !एक सॉस पैन 1कप पानी डालें और 1चम्मच चाय की पत्ती इसमें उबाल आने दें !
3. जब पानी में चाय पत्ती का कलर आ जाये तो इस पानी को छान कर प्रेशर कुकर मे डाल दें इसमें 1चम्मच नमक और 1/4 चम्मच मीठा सोडा जिसको खाने वाला सोडा भी कहते है ! और चाहें तो 1मध्यम आकार का आलू छिलकर डाल दें
4. इससे ग्रेवी गाढ़ी हो जाती है और ढक्क्न लगाकर चूल्हे पर उबलने के लिए रख दें तेज़ आंच पर 2 सिटी आने दें फिर मध्यम आंच पर 4 से 5 सिटी आने के बाद आंच को धीमा कर दें 10 मिनट के लिए अब फ्लेम बंद कर दें !
5. प्रेशर को अपने आप निकलने दें और ढक्क्न खोलकर देखे की छोले ठीक से गले है या नहीं एक चने को उंगली से दबाकर देख लें
6. अब एक मिक्सी जार में 1प्याज़, लहसुन,अदरक ,बड़ी इलाइची दालचीनी ,हरी इलाइची, काली मिर्च, लौंग और थोड़ा पानी डालकर पेस्ट बना लें
7. एक कड़ाही में तेल गर्म करें उसमें 1 प्याज़ को काट कर डालें और सुनहरा होने तक तलें और अब तैयार पेस्ट को डाल दें साथ लाल मिर्च पाउडर ,धनिया पाउडर में दो हरी मिर्च और टमाटर भी काट कर डाल दें !
8. टमाटर जल्दी गल जाये इसके लिए आप इसमें 1चम्मच नमक डाल दे और इस मसाले को भुने जब तक मसाले से तेल अलग ना हो जाये ।
9. अब उबले हुए छोले को मसाले में मिला दें और आलू को चम्मच की मदद से मसल दें आप अपने अनुसार ग्रेवी रख सकते है अगर बढ़ाना चाहते है तो पानी डाल सकते हैं साथ ही 1चम्मच छोले मसाला, अमचूर पाउडर, और स्वादानुसार नमक डालें एक बार चम्मच से चला दें !
10. धीमी आंच पर 10-12 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएँ ताकि सभी मसालों का स्वाद आपस में मिल जाये !छोले तैयार हैं कटी हुई हरी धनिया से सजाएं अब हम भटुरे बनाने की रेसिपी जानेंगे !
टिप्स :
अगर आप चाहें तो काबुली चने की जगह पर छोले वाले मटर का उपयोग भी कर सकते हैं
भटूरे बनाने के लिए सामग्री:
- 2 कप मैदा
- 1/2 कप सूजी
- 2 चम्मच दही
- 1/2 चम्मच नमक
- 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा
- 2 से 3 चम्मच रिफाइंड तेल
- तेल (तलने के लिए)
भटूरे बनाने की विधि
1. अब भटूरे बनाने के लिए, एक बड़े बाउल में मैदा, सूजी, दही, नमक और बेकिंग सोडा या खाने वाला सोडा भी कहते है 2 से 3 चम्मच रिफाइंड तेल को मिलाएं। थोड़ा थोड़ा पानी डालकर मुलायम आटा गूंथें।
2. फिर इसे किसी भीगे कपड़े से ढककर 1घन्टे के लिए रख दें ताकि आटे पर क्रैक ना पड़े लेकिन अगर समय नहीं है तो आप 30 मिनट के लिए भी रख सकते हैं ताकि वह फूले और फ़्लॉफी हो सके।
4. नहीं तो भटूरे अच्छे नहीं बनेंगे इसके लिए आप ये सुनिश्चित करें की तेल ज्यादा गरम हो भठूरे तेल में डालें और चम्मच से तेल को भटूरे की तरफ धीरे धीरे ढकेले !
5. जब वो एक तरफ से पक जाये तो उसे दूसरी तरफ पलट दें भटूरे को टिश्यू पेपर पर निकाल कर रखें ताकि अतिरिक्त तेल सुक सके।
6. छोले और भटूरे तैयार हैं! एक प्लेट में गर्म छोले रखें और उपर से ताजगी और स्वादिष्टता के लिए कटे हुए हरे धनिया से सजाएं। साथ में आचार के साथ परोसें।
यह छोले भटूरे व्यंजन आपकी जीभ को पंजाबी स्वाद का आनंद देता है। छोले का मसालेदार और मिठासीन स्वाद तथा भटूरे की फ्लॉफी स्वाद आपको इसे एक स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन के रूप में याद रखने के लिए मजबूर करेगा। इसे गर्म गर्म परोसें और अपने परिवार और दोस्तों के साथ स्वादिष्ट खाने का आनंद लें।








