लौकी के कोफ्ते एक लोकप्रिय और पौष्टिक भारतीय व्यंजन हैं जिन्हें अदरक, प्याज़ और मसालों के साथ पकाया जाता है। यह एक स्वादिष्ट वेजिटेरियन विकल्प है जिसे रोटी, पुलाव या चावल के साथ सर्व किया जा सकता है।
तैयारी में समय :15 मिनट
पकने में समय :20 मिनट
कितने लोगो के लिए :4 से 5
लौकी के कोफ्ते बनाना बहुत ही आसान है और इसमें कम समय और सामग्री की आवश्यकता होती है। यह एक शानदार विकल्प है जब आप वेजिटेरियन भोजन का आनंद लेना चाहते हैं। इस रेसिपी को आप अपनी मनपसंद मसालेदारी के साथ भी तैयार कर सकते हैं। आप उत्साह से इसे बनाएं और अपने परिवार और मित्रों के साथ बाँटें, जिससे वे इस लजीज व्यंजन का आनंद उठा सकें।
कोफ्ते के लिए
लौकी (छीली हुई और कद्दूकस की हुई) - 1
बेसन - 1/2 कप
अदरक का पेस्ट - 1 टेबलस्पून
दही-1चम्मच
प्याज़ (बारीक कटा हुआ) - 1
धनिया पत्ती (बारीक कटी हुई) - 2 टेबलस्पून
हल्दी पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1छोटा चम्मच
गरम मसाला पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
अजवाइन- 1/2 छोटा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल - तलने के लिए
ग्रेवी के लिए :
विधि:
1. सबसे पहले आप 1लौकी को धोकर छिल लें फिर उसे कद्दूकस कर लें और कद्दूकस किये हुए लौकी से सारा पानी हाथों से दबाकर निकाल ले !
2. चाहें तो इस पानी को ग्रेवी में डाल सकते हैं या फिर फ़ेंक दें अब कद्दूकस की हुई लौकी में प्याज़ ,हल्दी पाउडर ,लाल मिर्च पाउडर ,अदरक का पेस्ट , धनिया पत्ती (बारीक कटी हुई),अजवाइन, गरम मसाला पाउडर ,दही बेसन स्वादानुसार नमक डालें !
3. सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाएं ताकि एक गाढ़ा मिश्रण बन जाए। एक कड़ाही में तेल गरम करें अब तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे गोल कोफ्ते बनाएं और उन्हें तेल में मध्यम आंच पर तल लें !
4. कोफ्ते सुनहरे होने तक तलें और फिर उन्हें निकालकर पेपर टॉवल पर रखें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए लौकी के कोफ्ते तैयार हैं। आप इन्हे साइड में रख दें !
5. ग्रेवी के लिए दें कड़ाही ले उसमे 3 चम्मच तेल गरम करे अब उसमे 1चम्मच जीरा डालें जब जीरा चटकने लगे तब इसमें 2 बारीक़ कटी हुई प्याज़ डालें उसे हल्का गुलाबी होने तक पकाएं
6. अब उसमे 1चम्मच अदरक ,लहसुन और टमाटर का पेस्ट डालें और साथ में 1चम्मच धनिया पाउडर,लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर डालें भुने जब तक मसाले से तेल अलग ना हो जाये
7. अब मसाले में पानी डाल दें पानी थोड़ा ज्यादा डालें क्यूंकि कोफ्ते ग्रेवी को सोक कर लेते है और बाद में ग्रेवी बहुत गाढ़ी हो जाती है उसे पकने दे ग्रेवी को 5 मिनट पकने के बाद बनाये हुए कोफ्ते को ग्रेवी में डाल दें और 2 मिनट पकाएं अब फ्लेम बंद कर दें !
8. लौकी के कोफ्ते अब तैयार हैं! आप इन्हें रोटी, पुलाव, चावल या नान के साथ परोस सकते हैं। इसे गर्मा-गर्म सर्व करें और पूरे परिवार को आनंद दें। यह एक पौष्टिक, स्वादिष्ट और सत्त्वपूर्ण व्यंजन है जिसे सभी को पसंद आएगा !
टिप्स :
2. यदि आप कोफ्ते को एयर फ्रायर में बनाना चाहते है तो एयर फ्रायर को प्रीहीट करें 10 मिनट के लिए और कोफ्ते को एयर फ्रायर प्लेट में रखे थोड़ा तेल लगा दें और 200°c पर 4 मिनट के लिए रखें फिर एयर फ्रायर को खोले और कोफ्ते पलट दे फिर से 10 मिनट के लिए रखें ताकि दूसरी तरफ से भी पक जाएं !





