मुंबई की प्रमुख सड़कों पर फैली हुई खुशबूदार और चटपटी भाजीपाव की दुकानों को देखने में हमेशा एक ख़ास चित्र खड़ा कर देती है। और भगवती पाव भाजी इस लिस्ट में सबसे प्रमुख है। इसे मुंबई का एक बड़ा स्ट्रीट फ़ूड चेन के रूप में माना जाता है, जिसने खुद को अपने स्वादिष्ट पाव भाजी की वजह से चर्चा में लाना है।
तैयारी में समय : 10 मिनट
पकने में समय : 25 मिनट
कितने लोगो के लिए : 2
पाव भाजी एक भारतीय व्यंजन है जो मुंबई की प्रमुख सड़क खाने की विशेषता माना जाता है। यह एक स्वादिष्ट मिश्रण है जिसमें आलू, गोभी, मटर, प्याज़, टमाटर और अन्य सब्जियों को पीस कर पकाया जाता है। पाव भाजी को गरम पाव के साथ परोसा जाता है, जो इसे और भी स्वादिष्ट बनाता है। यह एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है जिसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है।
भारतीय खानपान में विविधता का अद्भुत संगम होता है और उसका एक उदाहरण भगवती पाव भाजी है। यह मुंबई की लोकप्रिय स्ट्रीट फ़ूड रेसिपी है जो आपके मुंबई के यात्रा को यादगार बना देगी। इस पाव भाजी रेसिपी का स्वाद और लाजवाब टेक्सचर आपको आकर्षित करेगा और आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं भगवती पाव भाजी रेसिपी को हिंदी में।
सामग्री:
- 3 टमाटर, मध्यम आकार के बारीक कटा हुआ
- 3 प्याज़,मध्यम आकार की बारीक कटा हुआ
- 1 बड़ी गाजर, बारीक कटी हुई
- 1शिमला मिर्च बारीक़ कटी हुई
- 2 आलू
- 1/2 कप मटर
- 1 कप गोभी
- 1 tsp जीरा
- 1/2 कप मक्खन
- 3 टेबलस्पून तेल
- 1 टेबलस्पून लहसुन अदरक का पेस्ट
- 4 टेबलस्पून पाव भाजी मसाला (किसी भी ब्रांड का)
- 1 टेबलस्पून धनिया पाउडर
- 1 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई
- 1tsp कसूरी मेथी
- 1/2 टेबलस्पून गुड़
- 1/2 निम्बू का रस
- नमक स्वादानुसार
- बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया
पाव भाजी रेसिपी :
1. सबसे पहले एक कुकर लें उसमें 2 चम्मच तेल गरम करें तेल जब गरम हो जाये तो उसमे 1चम्मच जीरा डाल दें जब जीरा फूटने लगे !
2. तब उसमे आलू ,गाजर,मटर,गोभी साथ में 1चम्मच नमक ,और 1चम्मच पाव भाजी मसाला डालकर 2मिनट तक भूनें अब आप इसमें 1/2 लीटर पानी डाल दें !
3. ढक्क्न लगाकर तेज़ आंच पर 2 सिटी आने तक पकाएं फिर आंच को धीमा कर दें 1मिनट के लिए एक मिनट बाद फ्लेम बंद कर दें !
4. एक कड़ाही लें उसमे 1चम्मच तेल गरम करें साथ में 3चम्मच मक्खन भी डाल दें अब 1कप बारीक़ कटी हुई शिमला मिर्च बारीक़ कटी हुई प्याज़ डालें और उसे गुलाबी होने तक भूनें
5. अब इसमें 1 चम्मच नमक ,2 टेबलस्पून पाव भाजी मसाला 1 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर ,1टेबलस्पून धनिया पाउडर 1/2 चम्मच कसूरी मेथी , हाथों से चूर करके डालें ,1हरी मिर्च ,थोड़ा बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया 1 टेबलस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर 2 मिनट तक भुने !
6. कुकर का प्रेशर खत्म होने के बाद ढक्क्न हटाकर सारी सब्जी को तैयार किये गए मसाले में मिलादें साथ में 1/2 निम्बू का रस भी डाल दें और उसे तेज़ आंच पर 3 से 4 मिनट पकाएं
7. भाजी थोड़ी गाढ़ी हो जाएगी फिर आप एक मैशर की मदद से मैश कर लें अगर मैशर नहीं है तो आप चम्मच से भी मैश कर सकते हैं यदि भाजी आपको बहुत गाढ़ी लग रही है !
8. तो आप इसमें पानी डाल सकते हैं गुड़ का उपयोग पाव भाजी को मीठापन देता है और खास स्वाद प्रदान करता है। 1/2 टेबलस्पून गुड़ डालने के बाद धीमी आंच पर इसे पकाएं ताकि गुड़ अच्छी तरह घुल जाए और सभी मसाले में मिल जाये जाए। फिर उसे उबाल आने तक पका लें !
9. अब एक अलग तवा लें और उसे गरम करें। 2 चम्मच मक्खन डालें साथ में 1 चम्मच हरी धनिया ,1चम्म्च पाव भाजी मसाला और थोड़ी कसूरी मेथी डालें सभी चीज़ों को मिलाएं अब एक पाव लेकर उसे बीच मे से चीरा लगा ले और दोनों तरफ से तवे पर सेक लें !
10. अब एक प्लेट लें और उस पर गरम भाजी को रखें। ऊपर से तले हुए पाव रखें और उन पर थोड़ी सा बटर डालें।भगवती पाव भाजी तैयार है! इसे कटी हुई प्याज़,निम्बू के साथ गर्मा-गर्म परोसे !
टिप्स :
- यदि आप भाजी में हल्का मीठा नहीं पसंद करते तो गुड़ ना डालें !
- आप सब्जियों को उबलते समय आधा चुकंदर भी दाल सकते हैं इससे कलर अच्छा आता है !
- यदि आप चाहें तो पाव भाजी मसाला की जगह गरम मसाला भी इस्तेमाल कर सकते हैं!





