भारतीय मिठाइयों में से कुछ ऐसी होती हैं जो जितनी मेहनत से बनती हैं उतना ही स्वाद उनमें होता है। उनमें से एक मिठाई है कलाकंद जो गुजरात, पंजाब और उत्तर प्रदेश जैसी राज्यों में खासी लोकप्रिय है। यह एक भारतीय मिठाई है जो दूध और चीनी से बनती है। इस कलाकंद मिल्क केक रेसिपी बनाने का सबसे आसान तरीके की विस्तृत विधि जानेंगे इस मिठाई को घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।
सामग्री:
- 2 लीटर दूध
- 1/2 कप चीनी
- 1 चम्मच इलायची पाउडर
- बादाम - 5 (बारीक कटा हुआ)
- काजू -5 (बारीक कटा हुआ)
- पिस्ता-5 (बारीक कटा हुआ)
- 1निम्बू का रस
विधि:
1. सबसे पहले 1.5 लीटर दूध को एक बरतन में गरम होने के लिए रख दें और 1/2 लीटर दूध को अलग पैन में पकने के लिए रख दें इसे तब तक पकाएं जब तक ये घटकर 1कप ना हो जाये!
2. जब दूध खौलने लगे तो फ्लेम बंद कर दें अब 1/2 निम्बू का रस मिलाएं और चम्मच से चलायें फिर 1/2 और निम्बू का रस डाल दें और मिलाएं !
3. और चम्मच से चलायें जब तक दूध फट नहीं जाता और छेना पानी से अलग नहीं हो जाता अब एक बाउल लें उसके ऊपर एक छन्नी रखें या पतला सूती का कपड़ा और छेना को छान लें
4. और 2 से 3 बार ठंडे पानी से धो लें इससे जो नीबू का खट्टापन होगा वो निकल जायेगा छेना को बहुत ज्यादा दबा-दबा कर पानी ना निकालें और एक प्लेट में रख लें !
6. अब उसे अच्छे से मसल लें इसके लिए आप हाथ से कर लें या फिर या मैशर का इस्तेमाल कर सकते हैं! दुसरे पैन में जो दूध रखा था जब वो गाढ़ा हो जाए तब इसमें चीनी ,इलायची पाउडर डालें और लगातार चम्मच से चलाते रहें!
सुझाव:
1. आप दूध को फाड़ने के लिए 2 चम्मच सफ़ेद सिरका का भी इस्तेमाल कर सकते हैं !
2. आप रेसिपी में आप दूध को गाढा करने तक नहीं पकाना चाहते तो उसकी जगह पर कंडेंस्ड मिल्क का इस्तेमाल कर सकते हैं!
3. अगर दूध को फाड़ना नहीं चाहते तो उसकी जगह आप ताज़ा पनीर का इस्तेमाल कर सकते हैं !
4. आप इस कलाकंद को चॉकलेट फ्लेवर का भी बना सकते है इसके लिए आप ने जिस दूध को गाढ़ा होने तक पकाया था उसमे एक चॉकलेट या फिर 2 चम्मच कोको पाउडर डाल दें और उसमे मसले हुए छेना को डालकर 5 मिनट पका लें और फ्लेम बंद करके किसी प्लेट में सेट कर लें और कटे मेवे से सजाएं !
FAQ:
1. कलाकंद क्या है?
कलाकंद एक मिठाई है जो दूध, चीनी और पनीर से बनती है। यह एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है और भारत के विभिन्न हिस्सों में पसंद की जाती है।
2. कलाकंद की उत्पत्ति कहाँ से हुई?
कलाकंद की उत्पत्ति भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में हुई थी।
3. कलाकंद का स्वाद कैसा होता है?
कलाकंद मीठा, क्रीमी और मुलायम होता है। यह मिठाई खाने पर मुँह में घुल जाता है इसमें कार्बोहायड्रेट की मात्रा कम होती है जिससे की आप इसे कभी भी खा सकते है ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है
4. कलाकंद का नाम कहाँ से आया है?
कलाकंद शब्द फारसी शब्द "कलाकंद" से आया है, जो पनीर को सफेद और मुलायम बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
5. कलाकंद कैसे बनाया जाता है?
कलाकंद बनाने के लिए, दूध को बहुत धीमी आंच पर पकाया जाता है ताकि इसमें पानी समाप्त हो जाए। फिर इसमें चीनी और पनीर जोड़ी जाती है इसमें इलाइची और सूखे मेवे भी डाले जाते हैं यह समस्त मिश्रण को धीमी आंच पर पकाया जाता है ताकि पनीर पिघल जाये फिर इसे एक थाली में ढाला जाता है।
6. कलाकंद को कितने समय तक स्टोर किया जा सकता है ?
कलाकंद को ठंडे स्थान पर रखा जाना चाहिए और उसे 2-3 दिन तक स्टोर किया जा सकता है। बढ़िया तरीका है कि आप इसे कंडेंस्ड मिल्क या खोया के साथ मिलाकर बनाएँ ताकि यह ज्यादा समय तक फ्रिज में स्टोर किया जा सके।
7. कलाकंद में कितने कैलोरी होते हैं?
कलाकंद में अन्य मिठाइयों के मुकाबले इसमें कम केलोरीज़ होती है कलाकंद के एक टुकड़े में लगभग 125 कैलोरीज़ होती है !






