छोले कुलचे एक प्रमुख पंजाबी स्ट्रीट फूड हैं जो भारतीय खाने की विविधता और स्वाद का एक अद्वितीय उदाहरण हैं। यह एक मसालेदार और प्रोटीन से भरपूर सब्जी है जो छोले के नाम से जानी जाती हैं और साथ ही साथ इसके साथ मिलता हैं एक मुलायम और स्वादिष्ट कुलचा। छोले कुलचे को अकसर चारों ओर की गलियों में रेल्वे स्टेशनों, बाजारों और शहरी इलाकों में रेस्तरां और ढाबे पर खाया जाता हैं।
इसकी स्वादिष्टता और यहां तक की उसकी खुशबू इसे सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फूड बनाती हैं। छोले कुलचे बनाने के लिए चने, मसालों, प्याज़, टमाटर और ताजगी से भरपूर मसालेदार तरकारी का उपयोग किया जाता हैं। इसके साथ कुलचा, जो गेहूं के आटे से बनता हैं, सेव और दही के साथ परोसा जाता हैं। छोले कुलचे एक पूर्ण भोजन हैं और यह सभी उम्र के लोगों को खुश करने का एक अद्वितीय और मजेदार तरीका हैं।इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली रोडसाइड पर मिलने वाले छोले कुलचे की रेसिपी बताने जा रहे हैं !
सामग्री:
- 1 कप काबुली छोले (रात भर भिगोए हुए)
- 2 टमाटर बारीक़ कटा हुआ
- 1 बड़ा प्याज़ (बारीक़ कटा हुआ)
- 2 हरी मिर्च (बारीक़ कटी हुई)
- 1 टेबलस्पून अदरक के लच्छे
- 1 टेबलस्पून छोले मसाला
- 1 टेबलस्पून भुना धनिया पाउडर
- 1 टेबलस्पून भुना जीरा पाउडर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 50 ग्राम इमली
- नमक स्वादानुसार
- हरा धनिया पत्ती
विधि:
1. सबसे पहले 1कप सूखे मटर को साफ करके 2 बार पानी से धो लें उस पानी को फेंक दें फिर उपर तक पानी भरकर ढक दे रात भर के लिए !
2. अगले दिन मटर को फिर से 2 से 3 बार पानी से धो लें और पानी निकाल दें अब एक प्रेशर कुकर में मटर को डाल दें और मटर के 1इंच ऊपर तक पानी डालें !
3. साथ में 1चम्मच हल्दी,1चम्मच नमक भी डाल दे और ढक्क्न लगाकर तेज़ आंच पर 1 सिटी आने के बाद मध्यम आंच पर 2 सिटी आने दें फिर फ्लेम बंद कर दें!
4. कुकर का प्रेशर अपने आप कम होने दीजिये अब हटाकर मटर को चेक करे थोड़ी मसली हुई होनी चाहिए नहीं तो आप एक मैशर से मसल लें !
5. दूसरी तरफ आप 50 ग्राम इमली को गरम पानी भीगाकर रख दें आधे घंटे के लिए कुकर का प्रेशर अपने आप कम होने दीजिये अब हटाकर मटर को चेक करे थोड़ी मसली हुई होनी चाहिए नहीं तो आप एक मैशर से मसल लें !
6. आधे घंटे बाद इमली को मसल कर सारा पल्प निकाल और उसे छन्नी से छान लें अब इस इमली के पानी में थोड़ा सादा पानी मिला लें अब एक बाउल में निकाले !
7. उसमे कटी हुई प्याज़ ,बारीक़ कटा टमाटर, अदरक के लच्छे बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च,1टेबलस्पून भुना जीरा पाउडर , 1चम्मच छोले मसाला,
8. 1 टेबलस्पून भुना धनिया पाउडर,1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर,1,2 चम्मच इमली का पानी स्वादानुसार नमक ,कटी हुई हरी धनिया डालकर मिलाएं छोले तैयार है !
टिप्स :
- आप छोले बनाते समय इमली की जगह निम्बू का रस भी इस्तेमाल कर सकते हैं !
- आप चाहें तो सिर्फ सूखे मटर या काबुली चने के साथ 1/4 कप सूखे मटर मिलाकर भी छोले तैयार कर सकते हैं !
- आप चाहें तो एक पैन में 2 चम्मच तेल गरम करें और प्याज़ , टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को 2 मिनट तक भुने फिर छोले, इमली का पानी और सारे सूखे मसाले डालकर 2 मिनट पकाएं और गरम गरम कुलचे के साथ परोसे !
कुलचे उत्तर भारतीय राज्य पंजाब के खास व्यंजनों में से एक हैं। यह उत्तमता और स्वाद का एक अद्वितीय संगम है जो लोगों को मुँह में दही जाग जाता है। इसका स्वाद सूखे सब्जियों, चने और चटनी के साथ एकदम बेजोड़ होता है। चलिए, चलिए हम कुलचे बनाने की विधि के बारे में बात करते हैं।
कुलचे की सामग्री:
- 250 ग्राम मैदा
- 1चम्मच नमक
- 1चम्मच चीनी
- 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा
- 1/4 कप दही
- पानी (आवश्यकतानुसार)
- 1 चम्मच रिफाइंड तेल
- 2 चम्मच हरा धनिया और कसूरी मेथी
कुलचे बनाने की विधि:
1. सबसे पहले, एक बड़े बाउल में मैदा को छान ले,फिर उसमें नमक, दही, चीनी, बेकिंग सोडा और तेल डालें।
2. सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाएं और गुनगुने पानी की मदद से मुलायम आटा तैयार करे !
3. आटे को खूब अच्छी तरह से मसल मसल कर गुथे 7 से 8 मिनट तक अब इसे किसी बाउल में रखकर उपर से थोड़ा तेल लगा दें !
4. ताकि आटा सूखे ना और उसे किसी कपडे से ढककर किसी गरम जगह पे रख दे 6 घंटे के लिए सर्दियों के समय 12 से 13 घंटे लग सकते हैं 6 घन्टे बाद कुलचे का आटा तैयार है इसे एक बार फिर से मसल लें
5. अब आटे के छोटे छोटे पेड़े बनायें और उन्हें भी ढककर रखें एक तवा या पैन लें उसे गरम करें और एक पेड़े को लेकर उसे बेलन की मदद से बेल 1/2 इंच मोटा ही रखे यदि पतला चाहते हैं है तो पतला बेल लें !
6. अब उसपर थोड़ी कटी हुई हरी धनिया और कसुरी मेथी डालें हाथ से थोड़ा दबा दें या बेलन से एक धीरे से बेल लें फिर उसे उठाकर गरम तवा या पैन में डालें जब वो थोड़ा फूलना शुरू हो जाये तो उसे दूसरी तरफ पलट दें !
7. तरफ से भी थोड़ा ब्राउन होने तक सेक ले फिर इसे कपडे से ढक्कर रखें ऐसा करने से कुलचे मुलायम रहेंगे ऐसे ही सारे कुलचे को तैयार कर लें !
8. और परोसते समय पहले तवा गरम करे थोड़ा मक्खन या घी लगाकर कुलचे को थोड़ा सेक लें और तैयार हुए छोले को सजाने के लिए एक प्लेट लें और उस पर छोले रखें। ऊपर से चटपटा अचार,हरी धनिया पत्ती और नींबू का रस डालें और सलाद के साथ परोसे और दिल्ली रोडसाइड छोले कुलचे का आनंद ले !
टिप्स :
- यदि आप चाहें तो गेहूं के आटे से भी कुल्छे बना सकते हैं ,यदि आप चाहें तो कुलचे पर काला तील भी लगा हैं
- परोसते समय आप कुलचे पर घिसा हुआ पनीर भी डाल सकते हैं !








