पनीर लबाबदार के बारे में :
सामग्री
- 500 ग्राम-पनीर
- 6 tbsp - तेल
- 2 tsp - जीरा
- 8 से 10 -लहसुन
- 2 इंच -अदरक का टुकड़ा
- 2-हरी मिर्च
- 3-प्याज़ मध्यम आकार के बारीक़ कटे हुए
- 2-तेज़ पत्ता
- 4-काली मिर्च
- 2-हरी इलाइची
- 3-टमाटर कटे हुए
- 2से 3-लौंग
- 1tbsp- धनिया पाउडर
- 1/2tsp - गरम मसाला
- 1/2 tsp - कसूरी मेथी
- 1tbsp- मक्खन
- 2tsp- लाल मिर्च पाउडर
- 1/2tsp- चम्मच हल्दी पाउडर
- 8 से 10 काजू
- 1कप पानी (आवश्यकता अनुसार)
- 1शिमला मिर्च-मध्यम आकार का
- 1/2 tsp- चम्मच चीनी
- 3 से 4tsp - चम्मच ताज़ा क्रीम
- नमक- स्वाद अनुसार
- हरा धनिया- सजाने के लिए
विधि :
1. एक पैन ले उसमे 2tbsp तेल डालें साथ में कुछ खड़े मसाले जैसे 1tspजीरा ,2तेज़ पत्ता,हरी इलाइची,काली मिर्च , लौंग हल्की आंच पर 2,3 सेकंड के लिए भुने फिर डाले 2हरी मिर्च, लहसुन , अदरक ,2प्याज़ मोटा- मोटा काट के प्याज़ को भुने जब वो हल्का गुलाबी होने लगे !
2. अब उसमें कटे हुए टमाटर 1tsp लाल मिर्च पाउडर ,1/4 tsp हल्दी पाउडर ,नमक ,काजू ड़ाले और इन सब सामग्री को 1,2 मिनट के लिए माध्यम आंच पर अच्छे से भुने !
3. अब इसमें पानी डालें और ढककर 10 मिनट पकाएं फ्लेम को बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें तेज़ पत्ता निकाल दें फिर एक मिक्सी में महीन पीस ले !
4. अब एक पैन में थोड़ा तेल डालें कटे हुए पनीर के टुकड़ों को पैन डालें साथ में चुटकी भर हल्दी ,लाल मिर्च पाउडर कटी हुई शिमला मिर्च और नमक डालकर 2 मिनट के लिए सोते करें
5. अब ग्रेवी को तड़के के साथ पकने के लिए एक पैन में 2 चम्मच तेल गरम करें उसमे डालें 1चम्मच जीरा उसे चटकने दीजिये फिर डालें हरी मिर्च काट के 1प्याज़ बारीक़ कटी के प्याज़ को सुनहरा होने तक भुने !
6. और डालें हल्दी लाल मिर्च पाउडर , धनिया पाउडर थोड़ा पानी डाल दे ताकि मसाले जले ना और चम्मच चलाते हुए 2 मिनट तक भुने अब इस स्टेज पर आप ग्रेवी को छन्नी से छान कर डाल दीजिये इससे ग्रेवी मुलायम होगी नहीं तो आप ऐसे ही डाल सकते हैं !
7. यदि ग्रेवी आप को बहुत गाढ़ी लग रही है तो थोड़ा गरम पानी डाल सकते है नहीं तो आप नार्मल पानी ही डाल दीजिये लेकिन पनीर लाबाबदार मे ग्रेवी थोड़ी लटपटी ही रहती है फिर उसे ढककर 8 से 10 मिनट के लिए पकने दें !
8. अब डालें 1/2 चम्मच गरम मसाला ,1/2चम्मच चीनी 1 चम्मच मक्खन, भुनी हुई कसूरी मेथी हाथों से चूर करके डालें ताज़ा क्रीम या फिर आप घर की मलाई भी फेट कर डाल सकते हैं!
9. इसमें पनीर का एक टुकड़ा आप ग्रेट करके डाल दीजिये इससे बहुत अच्छा स्वाद और टेक्सचर मिलेगा अब इसे 2से 3 मिनट पकायें फ्लेम बंद कर दें आपकी ढाबा स्टाइल पनीर लबाबदार रेसिपी तैयार है। इसे गरमा-गरम चावल ,नान, लच्छापराठा के साथ परोसें!
सुझाव :
1. यदि आप इस रेसिपी में क्रीम नहीं डालना चाहते तो ना डालें लेकिन किसी खास अवसर पर बना रहे हैं तो क्रीम ज़रूर डालें
2. आप इस रेसिपी में काजू की जगह पर आप बादाम या मगज़ (खरबूजे की बीज )का भी इस्तेमाल कर सकते हैं
3. अगर आप इस रेसिपी में शिमला मिर्च नहीं डालना चाहते हैं तो ना डालें सिर्फ पनीर से ही आप इसे बना सकते हैं !
4. आप इस रेसिपी में चाहें तो मक्खन डालें और अगर नहीं डालना चाहते तो ना डालें !
FAQ:
1. पनीर लबाबदार क्या है?
भारत के प्रसिद्ध डिश पनीर लबाबदार एक मसालेदार ग्रेवी में पनीर का उपयोग करके बनाया जाता है। इसमें टमाटर, प्याज, दही और मसालों का उपयोग किया जाता है।
2. पनीर लबाबदार बनाने के लिए कौन से मसाले चाहिए?
पनीर लबाबदार बनाने के लिए हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, कसूरी मेथी और नमक चाहिए होते हैं।
3. पनीर लबाबदार को किस तरह से सर्व किया जाता है?
पनीर लबाबदार को चावल, नान, रोटी, परांठा या फिर कुलचा के साथ सर्व किया जाता है।
4. पनीर लबाबदार की ग्रेवी कैसे बनाई जाती है?
पनीर लबाबदार की ग्रेवी के लिए प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को भूने और मसाले डालें और फिर इसमें दही और पनीर डालकर पकाएं।
5. पनीर लबाबदार को कितने दिन तक स्टोर कर सकते हैं?
पनीर लबाबदार को फ्रिज में स्टोर कर आप 2-3 दिन तक स्टोर कर सकते हैं।
6. पनीर लबाबदार क्या होता है?
पनीर लबाबदार एक भारतीय व्यंजन है जो पनीर के चटपटे मसाले से भरी होती है। इसे टमाटर की ग्रेवी में पकाया जाता है और धनिये के पत्तों से सजाया जाता है।




