तैयारी का समय : 2 घन्टे
पकने का समय : 1/2 घन्टे
कितने लोगों के लिए : 3,4
अफगानी चिकन टिक्का के बारे में :
अफगानी चिकन टिक्का रेसिपी एक बेहद स्वादिष्ट व्यंजन है जो अफगानिस्तान से आया है। और अपने स्वाद के लिए लोगों के बीच बहुत पसंद किया जाता है। यह व्यंजन घर पर बनाना बहुत ही आसान होता है और आप इसे खाने के लिए खुश होंगे।अफगानी चिकन टिक्का व्यंजन एक उत्तम प्रोटीन स्रोत होता है। यह व्यंजन न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि इसमें चिकन के साथ-साथ दूध के गुणों से भी भरपूर होता है। इसमें चिकन को मसाले और दही के साथ मिलाकर बनाया जाता है।
इस व्यंजन को बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक मिश्रण तैयार करना होगा। इसमें दही, लहसुन, अदरक और मसाले शामिल होते हैं। फिर इस मिश्रण को चिकन में मिलाकर इसे रेस्टोरेंट जैसी चिकन टिक्का बनाने के लिए तैयार किया जाता है। अफगानी चिकन टिक्का अपने स्वाद के लिए अधिक पसंद किया जाता है ! इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन सी शामिल होते हैं। इसलिए, इसे स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी माना जाता है
सामग्री:
- बोनलेस चिकन -500 ग्राम
- हरी मिर्च का पेस्ट -2tsp
- निम्बू का रस -1 tsp
- तेल - 3,4tbsp
- काली मिर्च का पाउडर -1 tsp
- 1 कप - गाढा दही
- काजू पेस्ट -1tbsp
- गरम मसाला पाउडर-1tbsp
- खस खस का पेस्ट -1tbsp (optional)
- क्रीम -1tsp (optional)
- नमक -स्वादानुसार
- अदरक लहसुन का पेस्ट -1tbsp
- तेल -2tbsp
- मक्खन-2 टेबलस्पून
- हरी धनिया (बारीक कटी हुई)
- 1/2 - टेबलस्पून जीरा पाउडर
तरीका:
1. सबसे पहले चिकन को धोकर साफ कर लें और पतली टुकडों में काट लें। चिकन के टुकडों को मेरिनेट करने के लिए 1/2 tsp अदरक लहसुन का पेस्ट ,1/2 tsp नमक, 1/2 tsp हरी मिर्च का पेस्ट ,1/2 tsp निम्बू का रस ,1/2 tsp तेल 1/2 tsp काली मिर्च पाउडर इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं और चिकन अच्छे से इसमें मिला दें अब 1/2 घन्टे के लिए फ्रीज में रख दें !
2. एक बाउल लें उसमें दही,1tbsp काजू पेस्ट ,1tbsp खस खस पेस्ट,1tsp क्रीम, नमक स्वादानुसार ,1/2tsp काली मिर्च पाउडर ,1/2tsp अदरक लहसुन का पेस्ट,1/2tsp हरी मिर्च का पेस्ट, 1/2 tsp निम्बू का रस ,1tbsp तेल ,1/2tsp जीरा पाउडर इस मिश्रण को अच्छे मिलाइये !
3. अब फ्रीज से मेरिनेट किया हुआ चिकन निकाले और इस मिश्रण में मिलाइये और फिर से 1घन्टे के लिए फ्रीज में रख दीजिये!
4. इस रेसिपी में स्मोकी फ्लेवर देने के लिए आप एक कटोरी को मेरिनेट किये हुए चिकन के बीच में रखें और एक चारकोल को चूल्हे पर गरम होने के लिए रख दें जब वो लाल हो जाये तो उसे कटोरी में रख दें उपर से 1,2 बून्द घी या मक्खन डालें जब धुँआ निकलने लगे तो उसे एक बर्तन से ढक 1मिनट के लिए !
5. अब टिक्का को फ्रीज से निकालें और एक ग्रिल पैन में 3,4tbsp तेल और 1tbsp मक्खन गरम करें और चिकन को स्केवेर्स में लगाकर पैन में ग्रिल करें!

सुझाव:
1. काजू और खस खस का पेस्ट बनाने के लिए आप इन्हे हल्का गरम पानी में भीगा दें और फिर पीस ले या फिर आप इसे स्किप भी कर सकते है !
2. अगर आप ऑवन का उपयोग कर रहे हैं, तो 200 डिग्री सेल्सियस पर पकाएं। चिकन टिक्के को 10-12 मिनट तक पकाएं या जब तक वे सुनहरे रंग के नहीं हो जाता!
3. अब टिक्का को ओवन से निकालें और पिघला हुआ मक्खन से ग्रीस करे ताकि वो मुलायम और जूसी बने रहें!
4. आप चिकन टिक्का को पैन में भी बना सकते हैं पैन में तेल या घी गरम करें और चिकन को पैन में और माध्यम आंच पर दोनों तरफ से 10,12 मिनट के लिए पकायें !



