तैयारी का समय :20 मिनट
पकाने का समय :1 घंटा
चिकन टिक्का मेरिनेशन
- एक किलो - चिकन
- 1tbsp- अदरक का पेस्ट
- 1tbsp -लहसुन का पेस्ट
- 2,3 टेबलस्पून- दही
- 1 टेबलस्पून -लाल मिर्च पाउडर
- 1 टेबलस्पून -धनिया पाउडर
- 1/2tbsp- हल्दी
- 1 टेबलस्पून -जीरा पाउडर
- 1/2 tsp -काली मिर्च पाउडर
- 1 tsp -गरम मसाला पाउडर
- 1tbsp- कॉर्नफ्लोर
- 1tbsp- मैदा
- 2tbsp-तेल
- 2tsp- निम्बू का रस
- 1-अंडा
- 1/4 tsp -ऑरेंज फ़ूड कलर( optional)
- नमक- स्वादानुसार
- तेल - टिक्के को तलने के लिए
चिकन टिक्का ग्रेवी के लिए
- 250ml तेल
- 1- दालचीनी
- 1- फूल
- 1- बड़ी इलाइची
- 4 - छोटी इलाइची
- 2- तेज़पत्ता
- 1- जवित्री
- 4 - काली मिर्च
- 1tsp - शाही जीरा
- 5 - लौंग
- 500ग्राम - प्याज़
- 1tbsp- अदरक का पेस्ट
- 1tbsp- लहसुन का पेस्ट
- 2 कप- कटे हुए टमाटर
- 250ग्राम -दही
- 1/2tsp- हल्दी
- 1tsp- लाल मिर्च पाउडर
- 1tsp- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- 1tsp -जीरा पाउडर
- 1tsp- धनिया पाउडर
- 2tsp- बिरयानी मसाला (किसी भी ब्रांड का ले लीजिये)
- 1tsp - गरम मसाला
- बारीक़ कटी हुई हरी धनिया
- 4 पुदीना के पत्ते
- 1नीबू का रस
चावल के लिए
- 1दालचीनी
- 2 हरी मिर्च
- 2 तेज़ पत्ता
- 4 काली मिर्च
- 2 बड़ी इलाइची
- 5 छोटी इलाइची
- 1 फूल
- 1 नीबू का रस
- 5 से 6 tbsp नमक
- बारीक़ कटी हुई हरी धनिया
- 2 से 3 tsp देसी घी
- 1/4 tsp -ऑरेंज फ़ूड कलर
- 4 पुदीना-के पत्ते
विधि:
1. सबसे पहले, चावल को धो लें और उसे भिगो दें। फिर उसे अलग से रख दें।चिकन को धो लें और चिकन टिक्का बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को मेरिनेट करें एक बाउल में चिकन लें उसमे 1tbspअदरक का पेस्ट, 1tbsp लहसुन का पेस्ट ,3 tbsp दही 1tbsp जीरा पाउडर ,1tbsp लाल मिर्च पाउडर ,1/2 tsp हल्दी पाउडर ,1tsp गरम मसाला पाउडर 1/2tsp काली मिर्च पाउडर ,1tbsp कॉर्नफ्लोर, 1tbsp मैदा, 2tsp निम्बू का रस, नमक ,2tbsp तेल 1अंडा ,1/2tsp ऑरेंज फ़ूड कलर , नमक स्वादानुसार इन सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएं और आप 4 से 5 घंटे के लिए रख दें अगर टाइम नहीं है तो आप 1/2 घंटे के लिए भी रख सकते है !
2. आप एक कड़ाही में तेल गरम करें और टिक्के को तल लें आंच को मध्यम रखें पहले एक तरफ से 2से 3 मिनट के लिए तले फिर टिक्के को पलट दें और 4 से 5 मिनट तक तले ताकि वो अच्छे से पक जाये !
3. अब चिकन का मसाला तैयार करने के लिए एक कड़ाही में तेल गरम करे उसमें डालें 1दालचीनी ,1फूल ,1बड़ी इलाइची ,4 छोटी इलाइची ,2 तेज़पत्ता ,1जवित्री ,4से5 काली मिर्च,1चम्मच जीरा ,4 से 5 लौंग ,कटी हुई प्याज़ भुने !
4. जब तक वो सुनहरे रंग की हो जाये तब थोड़ा प्याज़ निकाल ले सजाने के लिए अब डालें 1tbsp लहसुन का पेस्ट 1tbspअदरक का पेस्ट 1, 2 मिनट तक भुने फिर आप इसमें डाल दें कटे हुए टमाटर और थोड़ा नमक ताकि टमाटर जल्दी पक जाये !
5. 1tsp हल्दी, लाल मिर्च पाउडर ,1tsp जीरा पाउडर 1tsp धनिया पाउडर ,2tbsp बिरयानी मसाला पाउडर, 1tsp गरम मसाला सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएं और 2मिनट तक पकाएं !
6. अब डालें दही और सभी मसालों को अच्छे से मिलाएं जब तेल अलग होने लगे तो बारीक़ कटी हुई धनिया पुदीना के पत्ते थोड़ा पानी डालें जिससे ग्रेवी थोड़ी पतली हो जाये चिकन टिक्का को भी डाल दें और 2 मिनट पकने दें अब फ्लेम बंद कर दीजिये !
7.अब आप चाहें तो टिक्के में स्मोकी फ्लेवर दे सकते हैं पाकिस्तानी रेस्टोरेंट स्टाइल चिकन टिक्का बिरयानी रेसिपी में स्मोकी फ्लेवर दिया जाता इसके लिए आप एक चारकोल को चूल्हे पर गरम होने के लिए रख दें फिर टिक्के के उपर एक कटोरी रखें और चारकोल को उसमे डाल दें 1चम्मच घी चारकोल के उपर डालें जब धुआँ निकलने लगे तो उसे ढक दें 1,2 मिनट के लिए इससे चिकन टिक्का में स्मोकी फ्लेवर आ जायेगा
8. एक बड़े बर्तन में 4 लीटर पानी को गरम करें चावल को पकाने के लिए उसमे डालें 1दालचीनी ,2 हरी मिर्च,2तेज़ पत्ता 4काली मिर्च,1tsp जीरा,2बड़ी इलाइची खोलकर ,5छोटी इलाइची 1फूल ,1/2 tsp नीबू का रस ,3से 4tbsp नमक पानी को ढक्क्न लगाकर तेज़ आंच पर उबलने दीजिये !
9. अब उबलते हुए पानी से आप चाहें तो खड़े मसालों को निकाल दीजिये जैसे बड़ी इलाइची ,तेज़ पत्ता ,काली मिर्च और भीगे हुए चावल को पानी में डाल दीजिये एक बार चम्मच से चला दें और इसे पकने दें चावल को 80%से90% पकाना है की थोड़ी सी कसर बाकि रहे फिर आप चावल को पानी से अलग कर लें !
10. अब बिरयानी की लेयर लगाने के लिए एक पतीले में 2 चम्मच तेल डालें उसके उपर आधे चावल बिछा दें अब इसके उपर आधे चिकन टिक्का के पीसेस थोड़ी ग्रेवी और धनिया डालें फिर दूसरी लेयर के लिए भी ऐसे ही करें बचे हुए चावल डालें फिर उसके उपर बचा हुआ चिकन टिक्का और ग्रेवी अब इसके उपर कटी हुई धनिया ,तली हुई प्याज़, ऑरेंज फ़ूड कलर 1चम्मच पानी में घोलकर डालें 3 चम्मच देसी घी बर्तन के चारों साइड में डालें !
FAQ:
1. चिकन टिक्का बिरयानी क्या है?
चिकन टिक्का बिरयानी भारतीय और पाकिस्तानी खाने की लोकप्रिय चावल की डिश है। इसमें भिगोए हुए चिकन टिक्के के टुकड़ों को मसालेदार बासमती चावल और सुगंधित मसालों के साथ पकाकर बनाया जाता है।
2. चिकन टिक्का बिरयानी रेगुलर बिरयानी से कैसे अलग होती है?
चिकन टिक्का बिरयानी रेगुलर बिरयानी से अलग होती है क्योंकि इसमें चिकन टिक्का के टुकड़े होते हैं जो मसाले से भिगोकर अलग से ग्रिल किए जाते हैं। चिकन टिक्का के इस अलग से ग्रिल करने से बिरयानी में एक अनूठी स्मोकी फ्लेवर आता है।
3. चिकन टिक्का बिरयानी बनाने के लिए कौन से इंग्रेडिएंट चाहिए?
चिकन टिक्का बिरयानी बनाने के लिए इंग्रेडिएंट में चिकन टिक्का के टुकड़े, बासमती चावल, प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन, दही, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, इलाइची, पाउडर काली मिर्च पाउडर अदि ये बेसिक मसाले हैं जिससे आप बिरयानी बना सकते हैं !
4. क्या चिकन टिक्का बिरयानी मुख्य भोजन के रूप में खाया जा सकता है?
हां, चिकन टिक्का बिरयानी एक मुख्य भोजन के रूप में खाया जा सकता है। इसमें बासमती चावल, चिकन टिक्का और मसाले का मिश्रण होता है जो इसे एक सम्पूर्ण भोजन बनाता है।
5. चिकन टिक्का बिरयानी को किस तरह से परोसा जाता है?
चिकन टिक्का बिरयानी को आमतौर पर गर्म गर्म परोसा जाता है। कुछ लोग इसे रायता या सलाद के साथ भी सर्विंग करते हैं।




