चिकन चंगेज़ी लाल मसालों और गाढ़े मसालेदार ग्रेवी से बनता है। इसमें चिकन के टुकड़ों को अलग-अलग मसालों के साथ मसालेदार बनाया जाता है और फिर उन्हें ग्रेवी में डालकर पकाया जाता है।यह डिश भारतीय मुल्क में अधिकतर उत्तरी भारत में लोकप्रिय है। लोगों को इस डिश के स्वाद से बहुत पसंद आता है। यह डिश भोजन के साथ न सिर्फ अच्छा लगता है बल्कि इससे शारीर को शक्ति भी मिलती है।
इसमें इस्तेमाल किए जाने वाले मसाले भी अपने स्वास्थ्य लाभों के कारण जाने जाते हैं।चिकन चंगेज़ी रेसिपी बनाना एक आसान काम है और इसे घर में ही बनाया जा सकता है। चिकन चंगेज़ी एक मुगलाई व्यंजन है जो खास तौर पर दिल्ली में पाया जाता है। इसमें चिकन को मसालों के साथ पकाया जाता है और यह एक बहुत ही स्वादिष्ट और मसालेदार व्यंजन है। इस आर्टिकल में हम अफगान की मुग़लानी चिकन चंगेज़ी रेसिपी बनाने की विस्तृत जानकारी देंगे।
सामग्री:
- 1 किलोग्राम चिकन
- 2 टेबलस्पून अदरक का पेस्ट
- 2 टेबलस्पून-लहसुन का पेस्ट
- 4 टेबलस्पून- दही
- 1निम्बू का- रस
- 6 टेबलस्पून - तेल
- 2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 2 टीस्पून कशमीरी लाल मिर्च पाउडर
- 1टीस्पून कसूरी मेथी
- 3 कप कटी हुई -प्याज़
- 15 - काजू
- 2 टमाटर -का पेस्ट
- 1/2 कप -दूध
- 1/2 कप -पानी (आवश्यकता अनुसार )
- 3 टीस्पून- ताज़ा क्रीम
- 1 टीस्पून -जीरा पाउडर
- 1 टीस्पून -धनिया पाउडर
- 1/2 टीस्पून- हल्दी पाउडर
- 1 टीस्पून- गरम मसाला पाउडर
- नमक -स्वादअनुसार
- हरी मिर्च और धनिया के पत्ते गार्निश के लिए
विधि:
1. सबसे पहले चिकन को मेरिनेट करने के लिए एक बाउल में चिकन ले उसमे नमक ,लाल मिर्च पाउडर ,कशमीरी लाल मिर्च पाउडर 11/2 tbsp अदरक का पेस्ट, 11/2 tbsp लहसुन का पेस्ट, दही , निम्बू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं और 10 से 15 के लिए मेरिनेट होने दें अगर टाइम नहीं है तो आप तुरंत भी बना सकते हैं
2. एक पैन में 2tbsp तेल गरम करें और चिकन के पीसेस को डालें 2 मीनट तक तेज़ आंच पर पकाएं फिर ढक्क्न लगाकर 8,10 मिनट मध्यम आंच पर पकाये फिर ढक्क्न हटाकर तेज़ आंच करके चिकन का सारा पानी सूखा लें चिकन को सिर्फ 60 परसेंट ही पकाना है बाकि उसको ग्रेवी के साथ पकाया जाएगा
3. ग्रेवी बनाने के लिए एक पैन में 4tbsp तेल गरम करें फिर कटी हुई प्याज़ को हल्का सुनहरा होने तक तले उसमे 15 काजू भी भून ले फिर प्याज़ और काजू को मिक्सी में बारीक़ पीस लें
4. प्याज़ को तलने के बाद उसी पैन 1/2 चम्मच अदरक का पेस्ट 1/2 चम्मच लहसुन का पेस्ट डालें और भुने मध्यम आंच पर अब उसमे पीसे हुए टमाटर डालें साथ में धनिया पाउडर, गरम मसाला ,हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर डालें और भूनें जब तक तेल रिलीज़ ना होने लगे !
5. अब इस स्टेज पर बचा हुआ मेरिनेशन (अगर है तो) उसे डाल दें और भुने जब वो अच्छे से पकने लगे तो प्याज़ और काजू का पेस्ट डाल दें और भुनी हुई कसूरी मेथी हाथों से चूर करके डालें !
6. सभी मसालों को अच्छे से भुने जब तक तेल अलग ना होने लगे फिर इसमें आप 1/2कप दूध डालें थोड़ा पकने दें और चिकन को भी डाल दे 2से 3 मिनट भुने!
7. अब इसमें 1/2 कप पानी डालें और 15 मिनट तक ढककर मध्यम पर पकायें ताज़ा क्रीम,धनिया और हरी मिर्च से सजाएं फ्लेम बंद कर दीजिये आपका अफगानी चिकन चंगेज़ी मुग़लानी रेसिपी तैयार है इसे चपाती नान चावल के साथ गरमा गरम परोसे !
FAQ:
1.चिकन चंगेज़ी क्या है?
चिकन चंगेज़ी, एक मशहूर मुगलई डिश है, जिसमें चिकन के टुकड़ों को दही, मसालों और खोया के साथ भुना जाता है। इसमें रिच, क्रीमी ग्रेवी बनती है जो एक दम लजीज़ होती है।
2. चिकन चंगेज़ी को कैसे बनाया जाता है?
चिकन चंगेज़ी बनाने के लिए, सबसे पहले चिकन को मैरीनेट किया जाता है दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक और कुछ मसालों के साथ। फिर इसे घी या तेल में भुना जाता है। ग्रेवी के लिए, प्याज, टमाटर प्यूरी, खोया, क्रीम और कुछ मसालों को भुना जाता है। चिकन को इस ग्रेवी में डाला जाता है और फिर स्लो फ्लेम पर पकाया जाता है। सब्ज़ी के साथ सर्व किया जाता है।
3. चिकन चंगेज़ी की सर्विंग कैसे करनी चाहिए?
चिकन चंगेज़ी को सर्व करने के लिए, इसे एक प्याले या हांडी में सर्व किया जाता है, गार्निश के लिए ताजा हरा धनिया और अदरक जूलियन को स्प्रिंकल किया जाता है। इसे पराठा, नान या चावल के साथ सर्व किया जाता है !





