बेसन का हलवा एक लोकप्रिय दक्षिण एशियाई मिठाई है जो विभिन्न अवसरों पर परोसा जाता है। यह स्वादिष्ट और सरल होता है और इसे आसानी से बनाया जा सकता है। इसमें बेसन, घी, चीनी और नुकीदार मेवे डाले जाते हैं। बेसन का हलवा इतना सॉफ्ट की मुँह में डालते ही घुल जाये! जो उपवास और त्योहारों पर बनाई जाती है। इसका स्वाद सभी उम्र के लोगों को पसंद आता है। इसे आप घर पर बनाकर खा सकते हैं।
इसे बनाने के लिए सभी सामग्री आसानी से उपलब्ध होती हैं।बेसन का हलवा बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण सामग्री बेसन होता है। यह बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है और उसे आप अपनी पसंद के अनुसार खरीद सकते हैं। चीनी की मात्रा को भी आप अपनी पसंद के अनुसार बदल सकते हैं। इस तरह से बेसन का हलवा बनाना बहुत सरल होता है और आप इसे कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं।यह मिठाई बच्चों को खासा पसंद आती है। इसे गर्म या ठंडे हालत में खाया जा सकता है। यहाँ हम आपको बेसन का हलवा बनाने की सरल विधि बताने जा रहे हैं!
तैयारी का समय :5 मिनट
पकने में समय :15 मिनट
सामग्री:
- बेसन - 1 कप
- घी - 1/2 कप
- चीनी - 1 कप
- पानी - 2 कप
- काजू, बादाम - 1/4 कप
- इलायची पाउडर - 1 टीस्पून
- केसर - 2,3 धागे (optional)
विधि:
1. सबसे पहले एक बर्तन में 2 कप पानी और 1कप चीनी डालें और चीनी को पिघलने तक पकाये फिर आप उसमे केसर या 1पिंच फ़ूड कलर भी डाल सकते है और साथ में इलाइची पाउडर भी डालें और इसे साइड में रख दें !
2. फिर एक कड़ाही में 1कप बेसन लें और उसे माध्यम आंच पर चम्मच चलते हुए भुने जब तक बेसन की सोंधी महक ना आने लगे और बेसन थोड़ा अब उसे एक प्लेट में निकाल लें !
3. अब उसी पैन में घी गरम करें और बेसन को भी घी के साथ मिला दें और 4,5 मिनट तक भुने अब चाशनी को थोड़ा थोड़ा करके बेसन में मिलाइये और चम्मच से चलाते रहिये !
4. इससे गुठलियाँ नहीं पड़ेगी लगातार चम्मच चलाते हुए पकाये जब बेसन का हलवा गाढा होने लगे तो इसमें 1चम्मच घी डालें और भुने !
टिप्स:
- बेसन को भूनते समय आप आँच को मध्यम रखें लगातार चम्मच से चलाते रहे नहीं तो बेसन जल सकता है
- चाशनी को बेसन में डालकर चम्मच से चम्मच से चलाते रहे इससे गुठलीयां खत्म हो जाएँगी
- ये 4,5 दिन तक ख़राब नहीं होगा चाहे तो आप फ्रीज में भी रख सकते हैं दुबारा खाने का मन करे तो इसे पैन में थोड़ा घी डालकर गरम करें लें फिर इसका मज़ा ले !इसका स्वाद इतना सॉफ्ट होता है की मुँह में डालते ही घुल जाता है !
बेसन का हलवा दूध के साथ :
- बेसन के हलवे को आप सिर्फ दूध या आधा दूध आधा पानी या सिर्फ पानी से भी बना सकते हैं इसके लिए उपर दिए गए माप से सारी सामग्री लीजिये बस पानी की जगह पर आप 2 कप दूध का इस्तेमाल करें !बेसन को पैन में घी के साथ भुने जब बेसन भून जाये तो चीनी मिला दें !
- आंच मध्यम करके चाशनी की जगह 2 कप दूध ,और इलाइची पाउडर डालें डालकर चम्मच से चलाते रहे ताकि गुठलीयां ना पड़े जब हलवा पैन छोड़ने लगे तो हलवा तैयार हो चूका है इसे बारीक़ कटा हुआ काजू बादाम से सजाएं !




