तैयारी का समय :30
सामग्री
- आलू - 2 ( उबले और मसले हुए )
- प्याज़-बारीक़ कटा हुआ (1cup)
- पनीर - 100 ग्राम (चूर्ण की तरह)
- मैदा या कॉर्न फ्लोर -2 टेबल स्पून
- नमक - स्वादानुसार
- तेज पत्ता -2
- लांग -3,4
- दाल चीनी का टुकड़ा -1
- हरी इलाइची -2
- काली बड़ी इलाइची -1
- काली मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
- हल्दी पाउडर - 1/2 टी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
- धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
- तेल - 3 टेबल स्पून
- ताजा मलाई - 1/4 cup
- टमाटर - 2cup कटा हुआ
- अदरक बारीक़ कटा हुआ - 1 टेबल स्पून
- लहसुन बारीक़ कटा हुआ - 1 टेबल स्पून
- शाही जीरा - 1 टी स्पून
- बटर - 1 टेबल स्पून
- कसूरी मेथी - 1 टी स्पून
- हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा)
- हरी मिर्च -1
- काजू -10,12 (optional)
- चीनी - 1टी स्पून
- बारीक़ कटे हुए ड्राई फ्रूट -1टीस्पून
कोफ्ता बनाने की तरीका
1. सबसे पहले आलू को एक बड़ी कटोरी में लें और उसमें पनीर डालकर अच्छे से घिसे की दोनों आपस में मिल जाये फिर मैदा,या कॉर्न फ्लौर ,बंधन के लिए बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया बारीक़ कटी हुई अदरक ,कटी हुई हरी मिर्च बारीक़ कटे हुए ड्राई फ्रूट नमक, काली मिर्च पाउडर, सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाएँ।
2. अब पहले एक कोफ्ता बनाके तले देखे की वो फट तो नहीं रहा अगर फटता है तो थोड़ा मैदा और मिक्स कर लीजिये इस मिश्रण में फिर कोफ्ते बनाके तल लीजिये अगर कोफ्ते का मिक्सचर हाथ में चिपक रहा है तो हाथ में थोड़ा तेल लगाएं और छोटे गोल आकार के कोफ्ते बनाएं।
3. एक कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें कोफ्ते डालें। उन्हें हल्के हाथ से भूरा होने तक सेकें कोफ्ते कड़ाही में डालने के बाद तुरंत चम्मच से न छुए नहीं तो वो टूट सकता है 7,8 सेकंड के बाद या ऊपर की स्किन थोड़ी सख्त होने के बाद आप धीरे धीरे पलटकर भूरे होने तक सेकें और फिर उन्हें निकाल कर एक तरफ रख दें।
कोफ्ते की ग्रेवी बनाने की तरीका
1. अब एक और कड़ाही में थोड़ा तेल और मक्खन को गरम करें अगर मक्खन नहीं है तो ये रेसिपी सिर्फ तेल से भी बनाई जा सकती है और उसमें शाही जीरा डालें।
2. फिर उसमें दाल चीनी लोंग काली मोटी इलाइची खोलकर और हरी इलाइची डालें और 1,2 सेकंड भुने अब उसमे डालिए प्याज़ उसे हलका गुलाबी होने तक भूनिये !
3. उसमे डालें बारीक़ कटा हुआ हरी मिर्च ,लहसुन,अदरक हल्का भूनिये उसमे डालिये हल्दी ,लाल मिर्च पाउडर , धनिया पाउडर जीरा पाउडर कटे हुए टमाटर ,नमक, काजू सारी सामग्री अच्छे से मिलाये हल्का सा भुने !
4. अब इस स्टेज पर उसमें 1कप पानी डालें और ढककर पकाएं जब तक टमाटर गल ना जाये और काजू थोड़े नरम ना हो जाये अब इस मिक्सचर को थोड़ा ठंडा होने दे !
5. उसके बाद तेज पत्ता ,दाल चीनी को बाहर निकल दे और मिक्सचर को मिक्सी में अच्छे से पीस ले चाहे तो थोड़ा पानी डाल सकते है एक कढ़ाही में थोड़ा तेल गरम करें और इस ग्रेवी मिक्सचर को कढ़ाही में डालें !
6. अगर आप चाहें तो इसे छान के भी डाल सकते है इससे जो रेशे होंगे टमाटर या मसालों के वो निकल जायेंगे और ग्रेवी बिलकुल मुलायम होगी देखने में भी और खाने में भी ,
7. अब इस ग्रेवी में एक उबाल आने दे ग्रेवी का गाढ़ापन आप अपने हिसाब से रख सकते है !
8. ग्रेवी के उबाल आने पर उसमे डालिये कसूरी मेथी हाथों से चूर करके थोड़ी चीनी या शहद ,नमक स्वाद अनुसार और पकने दीजिये 5 मिनट बाद !
9. उसमे डालिये क्रीम अगर नहीं है तो आप घर की ताजा मलाई भी फेट कर डाल सकते है थोड़ा चम्मच से चलाये मलाई कोफ्ता ग्रेवी तैयार है तजा कटा हरा धनिया पत्ती से सजाइये परोसने के लिए आप कोफ्ते को प्लेट में रखिये उसके ऊपर गरमा गरम ग्रेवी डाल दीजिये !शाही मलाई कोफ्ते को पराठों या रोटियों के साथ परोसा जा सकता है।
प्रो टिप्स
- कोफ्ते अच्छे बने तलने में कोई परेशानी ना आये इसके लिए आप ये सुनिश्चित करे की पनीर या आलू में पानी की मात्रा न हो
- ऐसा करने के लिए आप पनीर को किचन के तौलिये से या पेपर नैपकिन से पोछे और आलू को 2,3 घंटे के लिए फ्रीज में रख दीजिये उसके बाद पनीर के साथ आलू को अच्छे से मिलाइये
- ग्रेवी के लिए जितना प्याज़ उसकी दोगुनी मात्रा में टमाटर लीजिये !
- कोफ्ते को ग्रेवी में डालकर मत पकाइएगा नहीं तो वो टूट सकते हैं !
- आप चाहे तो ड्राई फ्रूट कोफ्ते के साथ न मिलाकर कोफ्ते बॉल्स के अंदर भर सकते है !




