तैयारी का समय : 8 घंटे
पकाने में समय :1 घंटे
कितने लोगो के लिए :5 से 6
दाल मखनी को अंग्रेजी में 'Butter Dal' कहा जाता है और यह अमेरिकी और यूरोपीय देशों में भी लोकप्रिय हो गया है। दुनिया भर में भारतीय खाद्य संस्कृति और खाद्य विरासत का प्रचार हो रहा है। भारतीय रेस्तरां दुनिया भर में खुल रहे हैं जहाँ दाल मखनी जैसे प्रसिद्ध डिश परोसा जाता है।
दाल मखनी के बारे में:
इस डिश को हिंदी भोजन में एक महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है क्योंकि यह भारतीय खाद्य संस्कृति के अनुसार एक स्वादिष्ट वेजिटेरियन व्यंजन है। भारत में वेजिटेरियन भोजन बहुत लोकप्रिय है और हिंदी भाषा के लोग इसे पसंद करते हैं।
दाल मखनी भारतीय खाने का एक मशहूर व्यंजन है जो उत्तर भारत की स्वादिष्ट विशेषताओं का प्रतिनिधित्व करता है। यह एक प्रकार की दाल होती है जिसे उबालकर बनाया जाता है और इसमें मुख्य रूप से काले उड़द दाल, राजमा, मक्खन और धनिया का पाउडर डाला जाता है। इस लेख में हम आपको पंजाबी दाल मखनी की संपूर्ण रेसिपी बताएंगे !
सामग्री:
- साबुत काली उड़द दाल, - 1 कप
- राजमा - 1/4 कप
- टमाटर - 2 मध्यम आकार के बारीक कटा हुआ
- प्याज - 2 मध्यम आकार का बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च - 2
- अदरक का पेस्ट -1चम्मच
- लहसुन का पेस्ट -1चम्मच
- जीरा पाउडर - 1 चम्मच
- धनिया पाउडर - 2 चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1 चम्मच
- गरम मसाला - 1 चम्मच
- तेल - 2,3 टेबल स्पून
- मक्खन - 2 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2 टेबल स्पून
- नमक - स्वादानुसार
- कसूरी मेथी -1/2 छोटा चम्मच
- ताज़ा क्रीम- 2 से 3चम्मच
- घी -2 टेबल स्पून
- लाल मिर्च पाउडर -1चम्मच
विधि:
1. साबुत काली उड़द दाल, और राजमा को पानी में भीगाकर रख दें 7,8 घंटों के लिए आप पूरी रात भी रख सकते हैं
2. अगले दिन दाल को अच्छे से 2,3 बार धो ले फिर एक प्रेशर कुकर में दाल डाले साथ में 4,5 कप पानी ,1 चम्मच नमक, 1 चम्मच तेल डाले मध्यम आंच पर 5 से 6 सिटि आने दीजिए!
3. एक कड़ाही में तेल, घी गरम करें और उसमें कटा हुआ प्याज डालें। उन्हें सुनहरा होने तक भुने!
4. अब उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें थोड़ा भुने जब तक लहसुन अदरक की कच्ची महक चली ना जाए और फिर उसमें टमाटर ,हरी मिर्च डालें टमाटर थोड़ा गलने तक पकाये !
5. अब इसमें धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर और गरम मसाले डालें और सभी मसालों को अच्छी तरह से मिलाएं।
6. इसके बाद इसमें पकी हुई दाल मिलाएं और उसमें नमक डालें। अब इसे मध्यम आंच पर पकाएं। यदि आवश्यकता हो तो पानी डाल सकते हैं !
7. मध्यम आंच पर 15-20 मिनट और पकाएं और चम्मच से दाल को मसलें ताकि दाल मखनी का स्वाद निकटतम तक पहुंच सके।
8. जब दाल पक जाये तो एक पैन में मक्खन गरम करे उसमे डालें लाल मिर्च पाउडर और उसे दाल के ऊपर डाल दीजिये !
9. लास्ट में डालें 1/2 छोटा चम्मच कसूरी मेथी, 2,3 चम्मच ताज़ा क्रीम अगर इस रेसिपी को रेस्टोरेंट जैसा स्वाद देने के लिए!
10. एक चारकोल को चूल्हे पर गरम होने के लिए रखिए जब वो लाल हो जाए तो उसे दाल के ऊपर एक कटोरी रख कर उसमें रखें एक चम्मच घी या मक्खन को चारकोल के ऊपर डालें धुंआ निकलने पर किसी बड़े बरतन से ढक दीजिए 1 मिनट के लिए!
11. अब इसे गरम सर्व करें और हरा धनिया से सजाएं। आपकी दाल मक्खनी पंजाबी स्टाइल तैयार है।
12. मुख्य तौर पर रोटी या चावल के साथ सर्व किया जाता है, लेकिन आप इसे अपनी पसंद के अनुसार भी सर्व कर सकते हैं। यह भोजन बहुत ही स्वादिष्ट होता है और आपके मेहमानों को भी अवश्य पसंद आएगा !
प्रो टिप्स
1. कप दाल को 1/4 कप राजमा को पानी में 7,8 घंटे भिगाकर रख दीजिये या पूरी रात भी भीगा सकते हैं इससे दाल को जल्दी से पकेगी !
2. आप इस रेसिपी में खट्टे टमाटर का प्रयोग करें इससे स्वाद स्वाद अच्छा मिलेगा या फिर आप अमचूर पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं !
3. इस रेसिपी को रेस्टोरेंट जैसा बनाने के लिए इसमें चारकोल का धुंआ दे सकते है अगर आप ना चाहे तो ना दे !
4. दाल और राजमा को कुकर में उबालते समय कुकर में 1चम्मच तेल डाल दें इससे दाल पकते समय कुकर से बाहर नहीं आएगी !
5. आप इस रेसिपी में खड़े मसालों का उपयोग भी कर सकते है जैसे 1तेज़ पत्ता ,3,4 लॉंग ,1बड़ी इलाइची,2 छोटी इलाइची तेल में थोड़ा भुने फिर प्याज़ डालें और बाकि कि विधि को फॉलो करें !
सुझाव :
1. साबुत काली उड़द दाल, जो कि दाल मखनी के लिए एक मुख्य घटक है, परिचित उत्तर भारतीय व्यंजन है। हालांकि, यदि आप साबुत काली उड़द दाल नहीं मिलती है या आप बस एक अलग दाल के प्रकार की कोशिश करना चाहते हैं, तो इसके लिए यहाँ कुछ विकल्प हैं:
2. हरी सबुत मूंग दाल यह दाल साबुत काली उड़द दाल के बगैर टेक्स्चर और स्वाद में समान है और दाल मखनी में एक विकल्प के रूप में उपयोग किया जा सकता है। हालांकि, इससे आपको साबुत काली उड़द दाल के समान गहरे रंग नहीं मिलेगा।
3. राजमा को दाल मखनी के लिए उपयोग किया जा सकता है। इससे दाल मखनी में समान टेक्स्चर और स्वाद मिलता है। आप अन्य दालों के साथ इसे मिलाकर या इसे अकेले भी उपयोग कर सकते हैं।
4. लोबिया दाल मखनी के लिए एक अल्टरनेटिव हो सकती है। इसमें थोड़ा अलग स्वाद होता है, लेकिन फिर भी दाल मखनी में अच्छा स्वाद देती है!
5. दाल: आप मसूर दाल, चना दाल या पीली मूंग दाल जैसी अन्य दाल विकल्पों का उपयोग साबुत काली उड़द दाल के स्थान पर कर सकते हैं। हालांकि, व्यंजन का टेक्सचर और स्वाद अलग होगा।
6. अगर आप इस रेसिपी को बिना लहसुन ,प्याज़ के बनाना चाहते हैं तो बना सकते हैं कड़ाही तेल, घी गरम करें फिर अदरक, मिर्च टमाटर और सभी मसालों को डालकर थोड़ा भुने उसके बाद दाल को मसालों के साथ मिला दें थोड़ा पकाएं क्रीम, कसूरी मेथी और मक्खन को गरम करके डालें फिर गरमा गरम परोसे!
7. यदि आप दाल को कम समय के लिए भीगना चाहते हैं तो आप गरम पानी में दाल को भीगने के लिए रख दीजिये इससे वो 2 से 3 घंटे में भीग जाएगी !
8. यदि आप इस रेसिपी में क्रीम के बजाय 2 चम्मच दही डालना चाहते हैं तो डाल सकते हैं !
9. आप इस रेसिपी को बनाकर फ्रीज में भी रख सकते हैं और अगले दिन तो इसका स्वाद और अच्छा हो जाता है
10. आप इसे 2 से 3 दिन तक फ्रीज में रख सकते हैं और फ्रीजर में रखेंगे तो ये 10 से 12 दिनों तक ख़राब नहीं होगी दोबारा परोसते समय इसे गरम करें दाल गाढ़ी लगे तो थोड़ा पानी डाल सकते है ऊपर से क्रीम और बारीक़ कटी हुई धनिया डालें और परोसे !
दाल मखनी इंस्टेंट पॉट रेसिपी बनाने के लिए आप एक कुकर में मक्खन को गरम करे इसमें डालें प्याज़ सुनहरा होने तक भुने अदरक लहसुन का पेस्ट डालें थोड़ा भुने फिर टमाटर स्वाद अनुसार नमक और सभी मसालों को डालकर भुने भीगी हुई दाल और 4 से 5 कप पानी डालें तेज़ आंच पर एक सिटी आने दीजिये फिर माध्यम आंच पर 4 से 5 सिटी आने तक दीजिये प्रेशर को खुद से निकलने दीजिये ढक्कन हटाकर दाल को गाढ़ा होने तक पकाये चम्मच से चलते रहे नहीं तो दाल तले में चिपक जाएगी! कसूरी 1/2 चम्मच कसूरी मेथी ,2चम्मच ताज़ा क्रीम डालें आपकी पंजाबी दाल मखनी तैयार है !





