बैगन का भरता क्या है
सामग्री
1. बैंगन - 2-3 (बड़े आकार के बैगन )
2. प्याज - 1 (बड़ा)
3. टमाटर - 1 (बड़ा)
4. हरी मिर्च - 2
5. लहसुन बारिक कटा हुआ- 1 चम्मच
6. जीरा पाउडर - 1 चम्मच
7. हल्दी पाउडर - 1 चम्मच
8. धनिया पाउडर - 1 चम्मच
9. लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
10. गरम मसाला पाउडर - 1 चम्मच
11. तेल - 3-4 टेबल स्पून
12. हरी धनिया पत्तियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कटी हुई)
13. बारीक़ कटा हुआ अदरक -1 चम्मच
बैंगन का भरता बनाने की विधि:
1. सबसे पहले बैगन को अच्छी तरह से धो ले और किचन के तौलिये से अच्छी तरह पोछ ले फिर उसमें नीचे की तरफ से दो कट लगाए !
3. जब बैगन एक तरफ से भून जाये तो उसे पलटते रहे बैगन भून गया है या नहीं इसके लिए आप एक चाकू बैगन के अंदर डालिये अगर वो आसानी से अंदर जाती है तो बैगन भून चूका है, टमाटर को भी ऐसे ही भून ले !
4. उसे एक प्लेट में ठंडा होने के लिए रख दे थोड़ी देर बाद किसी चाकू या चम्मच की सहायता से बैगन का सारा गुदा निकाल लीजिये नहीं तो आप पानी का इस्तेमाल करके बैगन और टमाटर की स्किन आसानी से उतार भी सकते है
5. बैंगन और टमाटर को अच्छी तरह से मसले उस के बाद एक कड़ाही में तेल डालें। अब उसमें हिंग कटा हुआ प्याज डालें और गुलाबी होने तक भूनें।
6. अब उसमें हरी मिर्च, लहसुन ,अदरक, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, और गरम मसाला पाउडर डालें। अब इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
7. अब उसमें भुने हुए बैंगन और टमाटर डालें और सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाएं। इसमें हरी धनिया पत्तियां डालें और मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक सभी सामग्री अच्छी तरह से एक साथ नहीं मिल जाती है।
8. पंजाबी ढाबा स्टाइल बैगन का भरता तैयार है। इसे गरमा गरम नान, रोटी, चावल या परांठे के साथ सर्व करें
प्रो टिप्स
- सही बैगन चुने :बैगन का भरता बनाने के लिए आप सही बैगन का चुनाव करें कम वजन वाले बैगन में बीज नहीं है ये भरता बनाने के लिए अच्छे होते है
- आप ये सुनिष्चित करें: की बैगन साफ हो कोई छेद ना हो अगर होगा तो बैगन ख़राब होगा उसमे कीड़े होंगे! बैगन चमकदार त्वचा का होना चाहिए !
- बैगन को कैसे भुने : बैगन को भुनने के लिए आप स्टोवटॉप पर भून सकते है इससे स्मोकी फ्लेवर आता है जो बहुत कमाल का लगता है आप ग्रिल पर या ओवन में भी भून सकते है लेकिन उससे स्मोकी फ्लेवर नहीं आएगा!
- बैगन को उबाल भी सकते है : एक बर्तन में बैगन को रखे उसमे बैगन के बराबर पानी डालें और ढककर पकाएं जब तक बैगन पक न जाये लेकिन इसमें कोई स्मोकी फ्लेवर नहीं होगा !
- आप एक काम सकते है: एक चारकोल लीजिये उसे गैस पर रख दीजिये जब वो जलने लगे तब उसे उठाकर उबले हुए बैगन के पास रखिये और उस पे थोड़ा तेल डालें धुंवा निकलने पर उसे किसी प्लेट से ढक दें धुंवे की सुगंध से स्मोकी फ्लेवर आ जायेगा !इस ट्रिक को बहुत सी रेसिपी में तरय किया जाता है स्मोकी फ्लेवर देने के लिए !
- कढ़ाही या कुकर में भी भून सकते है : इसके लिए आप बैगन को धोने के बाद उस पर चीरा लगाकर देख ले की कोई कीड़ा तो नहीं फिर उस पर तेल लगाकर किसी कढ़ाही में ढककर 10 से 12 मिनट के लिए माध्यम आंच पर रख दीजिये !
- अगर आप कुकर का इस्तेमाल कर रहें है: तो एक सिटी आने तक इसी तरीके का इस्तेमाल करें इससे भी बैगन में स्मोकी फ्लेवर आ जायेगा समय थोड़ा ऊपर नीचे हो सकता निर्भर करता है बर्तन के तले की मोटाई पर या चूल्हे की आंच पर !
सुझाव : आप इस रेसिपी में अपने अनुसार उबले आलू और दही भी डाल सकते है ! बहुत लोग बैगन के भरते को दही के खाना साथ पसंद करते है दोनों का जोड़ साथ में कमाल का होता है !
_Bharta.jpg)




