इसमें कद्दूकस किये हुए गाजर को दूध घी चीनी के साथ पकाया जाता है और मेवों से सजाया जाता है गाजर का हलवा दिलचस्प स्वाद और बहुत से उपायों से तैयार किया जा सकता है। आज हम आपको सरल 5 विधि देने वाले हैं जिससे आप आसानी से अपने घर में मलाईदार गाजर का हलवा बना सकते हैं।
आप अपने सामग्री सुविधा अनुसार इनमे से किसी एक विधि को चुनिए
- गाजर का हलवा दूध के साथ बनाने का ट्रेडिशनल तरीका
- गाजर का हलवा कंडेंस्ड मिल्क के साथ
- खोया के साथ गाजर का हलवा बनाने की विधि
- मिल्क पाउडर के साथ गाजर का हलवा बनाने की विधि
- गाजर का हलवा प्रेशर कुकर में
पारंपरिक तरीका
सामग्री:
- 1 किलो गाजर
- 1 लीटर दूध
- 1 कप चीनी
- 3,4 टेबलस्पून घी
- 1 चम्मच कार्डममोम
- 1 चम्मच किशमिश
- 1 चम्मच बादाम
विधि:
1. सबसे पहले, गाजर को अच्छी तरह से धो लें और छील दें। फिर उन्हें कद्दूकस कर ले कोशिश करे की मोटे तले का कढ़ाई का इस्तेमाल करे जिससे हलवा जलने से रोकने में मदद होगी
2. कढ़ाही मे घी को गरम करें। जब घी गरम हो जाए, तो उसमें कद्दूकस किये हुए गाजर डालें अब गाजर को अच्छी तरह से भूनें। इसके बाद, दूध को गाजर के साथ मिलाएं धीमी आंच पर पकाएं जब तक दूध गाढ़ा ना हो जाये लगातार हलवे को थोड़ी थोड़ी देर में चलाते रहे !
3. जिससे की वो नीचे ना चिपक जाये अब चीनी को मिलाएं और फिर सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाए हलवा धीमी आँच पर जब पकने दे जब तक दूध पूरी तरह से शुष्क न हो जाए चीनी पिघल ना जाये !
4. अब गाजर का हलवा तैयार है। इसे गरमा गरम या ठंडा सर्व करें। आप इसे गरम दूध के साथ सर्व कर सकते हैं !
गाजर का हलवा एक परंपरागत भारतीय मिठाई है जो भारतीय रसोई में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। इसे तैयार करने के बहुत से तरीके होते हैं, लेकिन यह ऊपर दिए गए सरल विधि से बनाया जा सकता है। इसमें उपयोग किए जाने वाले सामग्री आसानी से उपलब्ध होते हैं
गाजर का हलवा कंडेंस्ड मिल्क के साथ
सामग्री:
- 500 ग्राम गाजर, छीली और ग्रेट की गई
- 400 ग्राम कन्डेंस्ड मिल्क
- 2 टेबलस्पून घी
- 1/2 टीस्पून इलायची पाउडर
- 1/4 कप बादाम, काटे हुए
- 1/4 कप काजू, काटे हुए
- 1/4 कप किशमिश
- 1 टेबलस्पून छोटी इलायची
तरीका:
1. एक कड़ाही में घी गरम करें।जब घी गरम हो जाए, उसमें गाजर डालें और इसे धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक यह नरम नहीं हो जाता अब कन्डेंस्ड मिल्क डालें और इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
2. अब इसमें बादाम, काजू, किशमिश और छोटी इलायची डालें और इसे अच्छी तरह से मिलाएं।इसे मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक यह मुलायम और गाढ़ा नहीं हो जाता।
3. गाजर का हलवा तैयार हो जाने पर इसे एक बड़े प्लेट में निकालें और उसे ताजा बादाम और काजू से सजाएं।
4. गाजर का हलवा कन्डेंस्ड मिल्क के साथ बनाना बहुत ही आसान होता है। कन्डेंस्ड मिल्क के उपयोग से इसमें दूध की जरूरत नहीं होती है जो इसे नाही सिर्फ स्वादिष्ट बनाता है बल्कि इसे अधिक सुगंधित भी बनाता है
5. इस रेसिपी का सबसे अच्छा हिस्सा यह है कि इसमें न केवल स्वादिष्ट बल्कि पोषक तत्व भी होते हैं। गाजर में विटामिन ए, सी और के होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
6. अगर आप भी गाजर का हलवा खाने के शौकीन हैं तो इस रेसिपी को अवश्य ट्राई करें। यह न केवल आपको खुश करेगा बल्कि आपके परिवार वालों और मित्रों को भी पसंद आएगा !
गाजर का हलवा खोया के साथ बनाने का तरीका
सामग्री:
- 1 किलो गाजर
- 500 ग्राम दूध
- 250 ग्राम खोया
- 750 ग्राम चीनी
- 3,4 टेबलस्पून घी
- 1 टीस्पून इलायची पाउडर
- 1/4 कप काजू और किशमिश
विधि:
1. सबसे पहले, गाजरों को धो लें, छील लें और उन्हें बारीक़ कद्दूकस कर ले एक कड़ाही में घी गरम करें। जब घी गरम हो जाए, उसमें गाजर डालें और उन्हें हल्का भूरा होने तक भूनें।
2. अब इसमें दूध डालें और उसे ढक कर मध्यम आंच पर नरम होने तक पकाएं !
3. एक साथ खोया डालें और मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाये अब इसमें चीनी डालें और सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिला लें।
4.अब इसमें इलायची पाउडर डालें और मिश्रण को दो या तीन मिनट तक पकायें जब हलवा थोड़ा गाढा हो जाये तो आपका गाजर हलवा तैयार है इसे गरम या ठंडा ठंडा परोसे !
5. इस रेसिपी में हमने खोया का उपयोग किया है जो इसे और भी मधुर और क्रीमी बनाता है।
गाजर का हलवा मिल्क पाउडर के साथ.
सामग्री:
- 1 किलो गाजर
- 1 लीटर दूध
- 1 कप मिल्क पाउडर मीठा वाला
- 500 ग्राम चीनी
- 1 टीस्पून इलायची पाउडर
- 3,4 tbsp घी
- 1/4 कप काजू और बादाम
तरीका:
प्रो टिप्स
सुझाव :
- गाजर पकाना : कद्दूकस की हुई गाजर को पहले थोड़ी देर घी में भुने उसके बाद दूध डालें और गाजर नरम होने तक पकाये अगर आप घी में भूनना भूल जाये तो हलवे के तैयार होने बाद घी डालें दो मिनट पकाएं इस तरीके से भी बढ़िया स्वाद आएगा !
- अगर आप प्रेशर कुकर का इस्तेमाल कर रहे है :तो धीमी आंच पर एक सिटी आ जाये तो प्रेशर खुद से कम होने दे फिर चीनी डाले और सारी सामग्री और धीमे आंच पर पकने दे जब तक हलवा गाढ़ा न हो जाये आपका इंस्टेंट गाजर का हलवा तैयार है !
- बनाते समय : गाजर का हलवा बनाते समय हमेशा मोटे तले की काढ़ाही का इस्तेमाल करे हलवा को बार बार चलाते रहें नहीं तो वो तले में चिपक जायेगा और जल जायेगा !
- गाजर का हलवा कब तक ख़राब नहीं होगा : फ्रीज में रखिये ये 3,4 दिन ख़राब नहीं होगा उसके बाद इसका स्वाद बिगड़ने लगता है अगर आप इसे फ्रीजर में रखते हैं तो कम से काम 15 दिन तक ख़राब नहीं होगा
- दोबारा गरम कैसे करें : इसे धीमे आंच पर रखे थोड़ी थोड़ी देर में चमच्च से हिलाते रहे आप 20 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में भी गर्म कर सकते है !







